{"_id":"638104ffaf9ad334bc032a09","slug":"loder-ki-takker-se-maut-hamirpur-news-knp7302315138","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: लोडर व बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: लोडर व बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
राठ। हमीरपुर मार्ग पर लोडर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसका साथी घायल हुआ। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
कोतवाली क्षेत्र के जखेड़ी गांव निवासी रामपाल (40) ने बताया शुक्रवार दोपहर गांव के अशोक अहिरवार (28) के साथ बाइक से कस्बा जा रहे थे। अशोक को कस्बे की बैंक शाखा से रुपये निकालने थे। बाइक अशोक ही चला रहे थे। कुसमा मंदिर के सामने राठ की ओर से आ रही लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी।
जिससे अशोक की मौत हो गई। वह दिल्ली में नौकरी करता था। घायल रामपाल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। दो माह पहले बड़े भाई गंगा की बीमारी से मौत होने पर वापस आए थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।