फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Lockout of the house in broad daylight, theft of lakhs

दिन दहाड़े ताला तोड़ लाखों की चोरी

Tue, 07 Dec 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Lockout of the house in broad daylight, theft of lakhs
राठ। सूने घर का ताला तोड़कर चोरो ने लाखों रुपये के जेवर व नकदी चोरी कर ली। दिनदहाड़े चोरी की घटना से हड़कंप मच गया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

नगर के सिकंदरपुरा मोहल्ला निवासी पूनम सोनी पत्नी नीलेश सोनी ने बताया कि मंगलवार दोपहर बाजार गईं थीं। मकान में ताला लगा था। चोर ताला तोड़ कर घर में घुस गए। अलमारी में रखे 50 हजार रुपये चोरी कर लिए। यह रुपये ई रिक्शा की किस्त अदा करने के लिए घर में रखे हुए थे। चोरों ने सोने के दो मंगलसूत्र, हार, चार अंगूठी, झुमकी, दो जोड़ी चांदी की पायल, सोने की सात हाय आदि जेवर चोरी कर लिए। चोरी गए जेवर की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई है। पूनम ने बताया कि शाम करीब पांच बजे घर पहुंचने पर ताले टूटे देख चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी से संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed