फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   lock down

सप्ताह में तीन दिन खुलेंगी किराना की दुकानें

Wed, 20 May 2020 09:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
lock down
शहर के बसस्टैंड की खुली दुकाने। - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। बसस्टैंड के आसपास बुधवार को काफी चहलपहल दिखी। लॉकडाउन-4 को लेकर डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने नई गाइड लाइन जारी की है। जिसमें गुरुवार को साप्ताहिक बंदी के निर्देश हैं।
विज्ञापन

डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने जारी आदेश में कहा है जिले के नगरीय क्षेत्रों में सुबह नौ बजे से शाम छह बजे दुकानें खोली जाएंगी।
इसमें सोमवार, बुधवार व शनिवार को स्टेशनरी, इलेक्ट्रिक, इलेक्ट्रानिक्स गुड्स मोबाइल, बर्तन, ज्वैलर्स, हार्डवेयर, सीमेंट, कपड़ा, अटैची, सेनेटरी, घड़ी, चश्मे, फोटो कॉपी, कोरियर की दुकानें खुलेंगी।
विज्ञापन

जबकि मंगलवार, शुक्रवार व रविवार को किराना, मोबाइल, कास्मेटिक्स, जूता, चप्पल, आटो मोबाइल, आटो पार्टस, फर्नीचर, पान मसाला, साइकिल, प्रिंटिंग प्रेस, फ्लेक्स, डिस्पोजल आदि की दुकानें खोली जाएंगी। साप्ताहिक बंदी गुरुवार को है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा फल, सब्जी, दूध, मेडिकल स्टोर, मिठाई, ब्रेकरी, किसानों से संबंधित दुकानें, आटो रिपेयरिंग की दुकानें प्रतिदिन खुलेंगी।
पांच दिन ठप रहेगा गल्ला मंडी में कारोबार
भरुआसुमेरपुर। गल्ला तिलहन व्यापारी संघ ने बैठक के बाद मंडी के सभापति/सचिव को पत्र सौंपकर 25 मई तक नवीन गल्ला मंडी में खरीद बंद रखने का निर्णय लिया है। नवीन गल्ला मंडी में लगातार बढ़ रही भीड़, प्रवासियों के बाहर से लौटकर गल्ला मंडी में आने एवं क्षेत्र के सिमनौड़ी गांव में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से भयभीत होकर व्यापार संघ ने यह फैसला किया है।

संघ ने मंडी के सभापति/सचिव को सौंपे पत्र में अवगत कराया कि 21 से 25 मई तक व्यापार पूरी तरह से बंद रखेंगे। संघ की बैठक में अध्यक्ष महेश कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष श्यामबाबू पांडेय, कुंजबिहारी पांडेय, श्यामबिहारी पांडेय, उदित नारायण तिवारी, सतीश कुमार गुप्ता, बालकिशन गुप्ता, रामबाबू गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed