फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Lekpalon overshadowed strike

भारी पड़ रही लेखपालों की हड़ताल

Thu, 08 Sep 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Thu, 08 Sep 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Lekpalon overshadowed strike
सदर तहसील में खतौनी के काउंटर में पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला

हमीरपुर। लेखपालों की हड़ताल किसानों और छात्र-छात्राओं पर भारी पड़ रही है। लोकवाणी केंद्रों से तहसील में आने वाले प्रमाणपत्र जारी नहीं हो पा रहे हैं। खसरा खतौनी को लेकर किसान चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन हड़ताल के चलते कोई काम नहीं हो रहा है। प्रशासन ने अभी तक प्रमाणपत्र रिलीज करने की कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की है। जिले में लेखपाल अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर 23 अगस्त से हड़ताल पर हैं। आय, निवास व जाति प्रमाणपत्रों को लेकर लोग हलाकान हैं। जिले में निवास प्रमाणपत्र के 5409, जाति प्रमाणपत्र के 4633, आय प्रमाणपत्र के 6520, खतौनी के 29 प्रमाणपत्रों के लिए आवेदन पड़े हैं। इसके अलावा अकेले सदर तहसील की भूमि संबंधी 110 शिकायतों का निस्तारण लंबित हैं। साथ ही बीते माह आई बाढ़ के बाद लोगों का सर्वे कार्य अटका पड़ा है। वहीं हदबंदी, दाखिल खारिज, वरासत के मामले जैसे कार्य अटके पड़े हैं।

विज्ञापन


तहसीलवार निस्तारण को पड़े आवेदनों पर एक नजर
तहसील    आय    निवास    जाति
हमीरपुर    1928    1668    1582
मौदहा    2053    1354    1148
राठ    1354    1463    1003
सरीला    1185    924    900

कई चक्कर लगाने के बाद भी नहीं मिला लाभ
फोटो  08 एचएएमपी 3 रमेश
सुमेरपुर ब्लाक के बिदोखरपुरई निवासी रमेश यादव ने बताया कि 12 दिन पूर्व उसने आय प्रमाण पत्र के लिए लोकवाणी केंद्र पर आवेदन किया। कहा कि उसका पुत्र हिमांशु कक्षा नौ में पढ़ रहा है। बताया कि इसी के साथ चचेरे भाई मोहित के लिए भी आवेदन किया है। छात्रवृत्ति के  आवेदन में आय का प्रमाणपत्र लगाया जाना है। लेखपालों की हड़ताल से भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन


प्रदेश संगठन के आदेश पर चल रही हड़ताल  
लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष देवीप्रसाद वर्मा व जिला सचिव शिवमूरत शुक्ला का कहना है कि हड़ताल अनिश्चितकालीन है। प्रदेश संगठन के आदेश पर हड़ताल में हैं। कहा कि सुना है कि शासन ने उनकी मांगें मान ली हैं। जब तक आदेश जारी नहीं होता है उनका संगठन हड़ताल पर रहेगा। हालांकि अभी 23 सितंबर तक हड़ताल बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटे छोटे कार्य तो अमीनों के जरिए कराए जा सकते हैं। लेकिन आय, जाति व पैमाइशी कार्य सिर्फ लेखपाल ही कर सकते हैं। अपने स्तर से कई बार लेखपालों से कह रहे हैं। लेकिन प्रदेश स्तरीय संगठन से बड़े अधिकारियों की बात चल रही है। जो भी कार्य प्रभावित हो रहा है उसकी अंतिम तिथि को बढ़ा जाएगा।    
- आरबी तिवारी, उप जिलाधिकारी सदर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed