{"_id":"6918ce69d7f008a99107c82a","slug":"lekhpals-staged-a-sit-in-protest-after-their-demands-were-not-met-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-132560-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: मांगें पूरी न होने पर लेखपालों ने किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: मांगें पूरी न होने पर लेखपालों ने किया धरना-प्रदर्शन
Sun, 16 Nov 2025 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sun, 16 Nov 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
फोटो 15 एचएएमपी 23- राठ तहसील में धरना प्रदर्शन करते लेखपाल। संवाद
राठ। पदनाम परिवर्तन, प्रारंभिक वेतनमान उच्चीकरण सहित आठ मांगों पर लेखपालों ने शनिवार को तहसील में धरना-प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र एसडीएम अभिमन्यु कुमार को सौंपा है।
तहसील अध्यक्ष कमलेश कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि नौ वर्ष से लेखपाल संघ मांगों को लेकर संघर्ष कर रहा है। लेखपाल पद की शैक्षणिक योग्यता एवं पदनाम परिवर्तन, प्रारंभिक वेतनमान उच्चीकरण, एसीपी विसंगति, मृतक आश्रित लेखपालों की पुरानी पेंशन विसंगति, राजस्व निरीक्षक व नायब तहसीलदार के अतिरिक्त पद सृजन, स्टेशनरी भत्ता बढ़ाने, यात्रा भत्ता के स्थान पर वाहन भत्ता, विशेष वेतन भत्ता ढाई हजार रुपये करने आदि मांगें हैं। तहसील मंत्री मनीष कुमार गुप्ता ने कहा कि सैकड़ों पत्राचार, परिषद व शासन स्तर से विभागीय सहमति के बावजूद मांगों का निस्तारण नहीं किया जा रहा। इस दौरान बृजेश योगी, अरिमर्दन सिंह राजपूत, लोकेंद्र सिंह, जितेंद्र बहादुर, पुनीत विश्वकर्मा, सावित्री पाल, आरती गुप्ता, मोनिका, अजय प्रताप सिंह आदि ने भी संबोधित किया।