फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Lawyers hold a march and stage a protest at the Collectorate.

Hamirpur News: अधिवक्ताओं ने निकाला पैदल मार्च, कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Wed, 30 Sep 2026 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Lawyers hold a march and stage a protest at the Collectorate.
फोटो30एचएएमपी 14 कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते अधिवक्ता। संवाद
हमीरपुर। अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट जल्द लागू कराने समेत छह सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को हमीरपुर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ता कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया। नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह और महामंत्री अश्वनी कुमार प्रजापति के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था का अभिन्न अंग हैं। न्यायालय में पीड़ित, वंचित व आम नागरिकों को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके बावजूद न्यायालय परिसर और न्यायिक कार्य के दौरान अधिवक्ताओं के साथ हिंसा, धमकी व उत्पीड़न की घटनाओं से उनके बीच असुरक्षा की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन

ज्ञापन में एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट को शीघ्र लागू करने के लिए आवश्यक विधायी प्रक्रिया शुरू करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। इसके अलावा अधिवक्ताओं के विरुद्ध पारित ऐसे आदेशों और निर्णयों पर पुनर्विचार की मांग की गई जिनसे उनके विधिक कार्य और स्वतंत्रता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर में हिंसा, धमकी और उत्पीड़न रोकने के लिए प्रभावी कानूनी व्यवस्था, विधिक दायित्व निभाने के दौरान अनावश्यक दबाव व हस्तक्षेप से मुक्त वातावरण तथा अधिवक्ताओं की गरिमा, स्वतंत्रता और पेशेवर अधिकारों की सुरक्षा की मांग रखी। साथ ही अधिवक्ता समुदाय से जुड़े नीतिगत व प्रशासनिक फैसले लेने से पहले बार काउंसिल और बार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से परामर्श करने की मांग की गई। इस दौरान दीपक चक्रवर्ती, ओमप्रकाश साहू, हिमांशु निगम, अनुराग निगम, महेश साहू, वैभव मिश्रा, सिद्धार्थ, रामसिंह समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed