{"_id":"6935c449d8ea0691a505eef3","slug":"lakshman-das-of-ayodhya-started-the-wrestling-match-no-wrestler-survived-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-133418-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: अयोध्या के लक्ष्मणदास ने हांका दंगल, नहीं टिका कोई पहलवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: अयोध्या के लक्ष्मणदास ने हांका दंगल, नहीं टिका कोई पहलवान
Sun, 07 Dec 2025 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sun, 07 Dec 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
फोटो 07 एचएएमपी 28- दंगल में दांवपेंच दिखाती महिला पहलवान। संवाद
बिवांर (हमीरपुर)। मुस्करा क्षेत्र के उमरी गांव स्थिति सिद्धबाबा मेले में आयोजित दंगल के दूसरे दिन भी एक से बढ़कर एक कुश्ती हुईं। पहलवानों ने पूरा दमखम दिखाया। दंगल में अयोध्या से आए पहलवान लक्ष्मणदास ने पूरा दंगल हांक दिया। उनसे हाथ मिलाने के लिए कोई पहलवान सामने नहीं आया।
रविवार को दंगल का शुभारंभ जिलापंचायत सदस्य दुष्यंत सिंह ने किया। दंगल में कुल 11 कुश्तियां हुईं। इनमें तीन कुश्तियां अयोध्या के पहलवान सागरदास ने जीतीं। दंगल के समापन तक सागरदास से कोई पहलवान कुश्ती नहीं जीत सका। महिला कुश्ती वर्ग में भूटान की महिला पहलवान चिमचिम और कानपुर की हनी के बीच रोमांचक कुश्ती हुई। हनी ने भूटान की चिमचिम को चित कर दिया।
दूसरी कुश्ती दिल्ली की वैशाली और बनारस की सत्या के बीच हुई। इसमें दिल्ली की पहलवान ने बाजी मारी। वहीं, अयोध्या के सागरदास और नागालैंड के धमाका में सागरदास ने बाजी मारी। दंगल का संचालन संदीप राणा ने किया और रेफरी की भूमिका बालमुकुंद झांसी व ऊदल पहलवान ने निभाई। ग्राम प्रधान कपिल वर्मा ने सभी पहलवानों का आभार व्यक्त किया।