फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Lakhs stolen from two doctors' houses

दो चिकित्सकों के आवासों से लाखों का माल चोरी

Fri, 24 Jun 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen from two doctors' houses
मुस्करा /गहरौली। सीएचसी में आवासीय कॉलोनी में डॉक्टरों के आवासों से चोरों ने दिनदहाड़े लाखों के जेवर व नकदी पार कर दिए। घटना के समय डाक्टर अस्पताल में ड्यूटी पर थे।
विज्ञापन

सीएचसी के चिकित्सक शिवजी गुप्ता और रूरीपारा पीएचसी के डॉ. हेमंत दसारिया ने थाने में दी तहरीर में बताया कि अस्पताल कैंपस की आवासीय कॉलोनी के प्रथम खंड पर उनके आवास आवंटित हैं। बताया शुक्रवार को ड्यूटी करने चले गए। बच्चे भी अपने-अपने काम से बाहर गए थे। दोनों आवास आमने-सामने हैं। डॉ. हेमंत दसारिया दोपहर 2:30 बजे ड्यूटी से वापस आए तो देखा कि दोनों आवासों के ताले टूटे हैं। अंदर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। गोदरेज की अलमारी खुली थी। अलमारी में 30 हजार रुपये सहित एक सोने की चेन, सोने की कान की झुमकी और तीन सोने की अंगूठियां चोर चुरा ले गए।
विज्ञापन

वहीं डॉक्टर शिवजी गुप्ता ने बताया कि उनके आवास में रखी लोहे की अलमारी से चोर लॉक तोड़कर दो सोने की अंगूठियां, दो जोड़ी पायल, तीन लेडीज पर्स, एक जेंट्स पर्स, करीब 40 हजार रुपये, दो हाथ वाली घड़ियों के साथ मेकअप आदि का सामान चुरा ले गए। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि चोरी की घटना की तहरीर मिलने पर जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed