फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   labour killed in fyring

मजदूर की गोली मारकर हत्या

Wed, 03 Feb 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला हमीरपुर
अमर उजाला हमीरपुर Updated Wed, 03 Feb 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
labour killed in fyring

बिवांर थानाक्षेत्र के धनपुरा गांव स्थित नवनिर्मित मंडी में रंगदारी के 10 हजार रुपये न देने पर कुछ लोगों ने मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई है।    

विज्ञापन


धनपुरा में विशिष्ट मंडी का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसमें कल्ला निवासी मुन्नीलाल प्रजापति सहित अन्य मजदूर निर्माण कार्य में लगे है। संस्था मधु इंफ्रा के साइड इंचार्ज शशिकांत तिवारी ने थाना पुलिस को बताया कि अतरार गांव निवासी टीटू सिंह और भरोसी प्रजापति मंगलवार अपराह्न करीब 3:30 बजे मंडी स्थल पर आए।
विज्ञापन


आरोपियों ने मुन्नीलाल प्रजापति से अपने ठेकेदार से गुंडाटैक्स के रूप में 10 हजार रुपये मांगने को कहा। इस पर मुन्नीलाल ने विरोध जताया। इस पर उन लोगों ने वहां काम कर रहे सभी मजदूरों को बंधक बना लिया। मुन्नीलाल ने विरोध किया तो दोनों ने पहले तो मुन्नीलाल को लाठियाें से पीटकर लहूलुहान कर दिया। बाद में उस पर तमंचे से फायर कर घायल कर दिया। जिससे मुन्नीलाल गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद दोनों आरोपी मौके पर भाग निकले। लहूलुहान हालत में घायल को अन्य मजदूरों ने छानी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टराें ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी सियाराम राजपूत ने बताया कि सदर अस्पताल में मजदूर की मौत की सूचना मिल गई है। मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed