फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Laborer's health deteriorated while spraying manure in the crop, death

खेतों में खाद डाल रहे मजदूर की तबियत बिगड़ी, मौत

Wed, 15 Dec 2021 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Laborer's health deteriorated while spraying manure in the crop, death
कुरारा। थानाक्षेत्र के झलोखर गांव में सोमवार की शाम गेहूं की फसल में खाद का छिड़काव करने के दौरान मजदूर की हालत बिगड़ गई और वह गश खाकर वहीं गिर पड़ा। जिसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

झलोखर निवासी रामचरण प्रजापति (60) सोमवार को लक्ष्मी सिंह के खेत में मजदूरी में खाद डालने गया था। शाम चार बजे खेत में अचानक तबियत खराब हो गई और गश खाकर वहीं गिर गया। नजदीक मौजूद किसान लक्ष्मी सिंह ने परिजनों के साथ उसे कस्बे की सीएचसी में भर्ती करारा। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की आठ पुत्रियां हैं। चार की शादी हो चुकी है। पांचवीं पुत्री की आगामी 16 फरवरी को शादी होना तय है। मृतक के कोई पुत्र नहीं है। मृतक के पास साढ़े 3 बीघा जमीन है।
विज्ञापन

भरुआ सुमेरपुर। पचखुरा बुजुर्ग में सोमवार की देर शाम खेतों पर काम कर साइकिल से घर आते समय गांव के समीप किसान की मौत हो गई। परिजनों ने ठंड लगने से मौत होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव निवासी शिवप्रसाद प्रजापति ने बताया कि पुत्र सुभाष (31) खेती-बाड़ी करता था। सोमवार को सुबह खेतों में पानी लगाने गया था। देर शाम वह साइकिल से घर लौट रहा था। तभी गांव के समीप आते ही अचानक गश खाकर साइकिल सहित गिर गया। परिजनों ने निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक अपने पीछे मां-बाप पत्नी रामदुलारी व एक वर्षीय पुत्र आकाश को छोड़ गया है। मृतक के पिता शिवप्रसाद ने ठंड से मौत होने की आशंका जाहिर की है। घटना की जानकारी होने पर मंगलवार को पूर्व मंत्री शिवचरण प्रजापति, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पुनीत पालीवाल घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दे हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। दोपहर में मृतक का सुरौली गांव के समीप यमुना नदी किनारे अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed