फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Kurara Chairperson faces a challenge from their own councilors.

Hamirpur News: अपने ही सभासदों से मिली कुरारा चेयरमैन को चुनौती

Thu, 06 Aug 2026 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Kurara Chairperson faces a challenge from their own councilors.
हमीरपुर। कुरारा नगर पंचायत में सियासी समीकरण इन दिनों कुछ ऐसे उलझे हैं कि चेयरमैन आशारानी कबीर के खिलाफ विपक्ष संग अब उनकी अपनी पार्टी के सभासद भी खड़े हो गए हैं। सभासदों ने भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की है। इसी के साथ कार्रवाई न होने पर सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

बुधवार को एक साथ 10 सभासदों ने चेयरमैन के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। मोर्चा खोलने वालों में विपक्षी दलों के साथ भाजपा के सभासद भी शामिल हैं। सभासदों का आरोप है कि नगर पंचायत में महत्वपूर्ण निर्णयों और विकास कार्यों में उन्हें विश्वास में नहीं लिया जाता। उनकी भूमिका महज औपचारिक सदस्य बनकर रह गई है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी अभिषेक गोयल को सौंपे ज्ञापन में सभासदों ने कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है और योजनाओं के लिए प्राप्त धनराशि का नियमों के विपरीत उपयोग किया जा रहा है। राज्य वित्त आयोग, 15वें वित्त आयोग, एमआरएफ, सीएमएनएसवाई, स्वच्छ भारत मिशन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर योजना तथा ब्याज रहित ऋण योजना के अंतर्गत प्राप्त धनराशि से कराए जा रहे विकास कार्यों में गंभीर वित्तीय अनियमितताएं एवं भ्रष्टाचार किया गया है। सभासदों ने जिलाधिकारी से नगर पंचायत कुरारा के सभी फंड खातों की विस्तृत एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। ज्ञापन में स्नेहा, ऊषा देवी, राबिया, नूरमुहम्मद, अजय सिंह, अतुल कुमार, मुकेश कुमार, प्रशांत, अवधेश गुप्ता ने हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के सभासद बोले-अपनों को ही भूल गईं
भाजपा सिंबल से निर्वाचित सभासद अतुल कुमार, प्रशांत सिंह, आशा सोनकर, अवधेश गुप्ता के अलावा नामित सभासद गोविंद प्रजापति ने भी आरोप लगाते हुए विपक्षी दलों व निर्दलीय सभासदों को अपना समर्थन दिया। कहा कि भाजपा से वह निर्वाचित हुईं और सबसे पहले अपनों को ही भूल गईं। वह एकला चल रहीं है, डेढ़ साल से अधिक समय हो गया है बोर्ड मीटिंग तक नहीं हुई। सभासदों का कहना है कि चेयरमैन की कार्यशैली को लेकर पहले भी जिलाधिकारी और मंडल के आयुक्त से शिकायत की जा चुकी है। समिति भी बनी लेकिन जांच अब तक पूरी नहीं हो सकी।




भाजपा जिलाध्यक्ष बोलीं-मुझे कोई जानकारी नहीं
मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद का कहना है कि उन्हें किसी विवाद की कोई जानकारी नहीं है। इस संदर्भ में जानकारी करके दोनों पक्षों से बात करूंगी और आपसी तनाव को दूर किया जाएगा।





अनावश्यक दबाव बनाते हैं सभासद
भाजपा सिंबल से चुनाव जीतीं चेयरमैन आशारानी कबीर का कहना है कि नियम के मुताबिक बोर्ड मीटिंग होती है। बाकायदा सूचना सभासदों को भेजी जाती है। नियम विरुद्ध कार्य कराने के लिए अनावश्यक दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है और कुछ नहीं हैं। नगर में विकास कार्य लोगों को हजम नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed