फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Kohram on the road, one killed, 24 injured

सड़क पर मचा कोहराम, एक की मौत 24 घायल

Thu, 11 May 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो/हमीरपुर Updated Thu, 11 May 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
Kohram on the road, one killed, 24 injured
घायल का उपचार करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को शहर की सड़कों पर कोहराम मच गया। एक के एक हुए तीन हादसों में एक महिला को जान गंवानी पड़ गई। तो वहीं 24 लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


जनपद जालौन के कालपी थाना क्षेत्र के देवकली गांव निवासी इंद्रकुमार अपनी पत्नी रचना (24) व दो वर्षीय बेटे के साथ बाइक से अपनी ससुराल महमूद नगर कदौरा से वापस लौट रहा था। रास्ते में पीछे बैठी रचना का संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक से गिरकर घायल हो गई।

जिसेकदौरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां लाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन

दूसरी घटना में जसपुरा से सवारियां भरकर एक पिकअप कस्बा आ रही थी। सुमेरपुर-बांदा मार्ग पर पारा मोड़ के निकट बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बेकाबू होकर सड़क पर पलट गई। इससे कैंपर सवार 18 यात्री दब कर घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और दबे लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों में अशोथर फतेहपुर निवासी दशरथ निषाद (75), नरौली बांदा निवासी रन्नो (50), नीता सिंह (35), तिंदवारी बांदा निवासी सुशील कुमार (28), हमीरपुर निवासी रामखिलावन (50), भौनियां निवासी पंकज (18), कुतुबपुर कुरारा निवासी रज्जू खंगार (40), कैथी निवासी पुत्तन (38), जसपुरा निवासी विजय बहादुर (35), पैलानी बांदा निवासी मन्नू प्रजापति (45), केसर (60) व कुतुबपुर निवासी लालबहादुर (40) आदि लोग घायल है। यह सभी लोग अलग-अलग-जगह शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। हादसे के बाद चालक भाग निकला। 


तीसरी घटना में टेढ़ा गांव के निकट तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ओवरटेक करते समय बेकाबू होकर खंदक में जाकर पलट गई। इससे ट्राली में बैठे महाराजनारायन (57) निवासी पढ़ोरा बांदा, प्रताप सिंह (70), बसंता (26) निवासी पैलानी आदि घायल हो गए। इन्हें भी इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। यह सभी लोग कस्बे की कपड़ाही बाजार में खरीदारी करने आए थे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इतने घायल आ जाने से अफरा-तफरी मच गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि लगभग 12 लोगों को एंबुलेंस की मदद से सदर अस्पताल भेजा गया है। शेष लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed