फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   kisano ko prasikshan diya

किसानों को पशुपालन व कृषि संबंधी प्रशिक्षण दिया

Thu, 16 Jan 2020 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
kisano ko prasikshan diya
हमीरपुर। कुरारा के केवीके सभागार में आरसेटी से जुड़े किसानों को पशुपालन व कृषि से संबंधित प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में केवीके अध्यक्ष डा. मोहम्मद मुस्तफा ने कहा कि किसान केंद्र में आकर तकनीकी जानकारी लेकर लाभ उठाएं। वैज्ञानिक डा. एसपी सोनकर ने नवाचार कृषि प्रसार तकनीकी पर बल दिया। कड़कनाथ मुर्गा की विशेष पहचान और खासियत है उसका रंग काला, गोश्त काला, खून काला, हड्डी काली व अंडा काला होता है। इसे काले मीट के रूप में भी जाना जाता है। इसमें प्रोटीन व आयरन अधिक होता है तथा कॅालेस्ट्रॅाल, बसा सामान्य मुर्गे की तुलना में कम होता है। इसको खाने से पाचन अति शीघ्र हो जाता है। कई रोगों के प्रति सहनशक्ति भी है। यह मुर्गा 3.5 से 4 महीने में तैयार हो जाता है और बाजार में सामान्य मुर्गे की तुलना में 800 से 1000 रुपये प्रति किलोग्राम बेचकर किसान अधिक से अधिक लाभ कमा सकते हैं। डा. फूल कुमारी ने पोषण वाटिका पर चर्चा कर परिवार के लिए गुणवत्ता युक्त सब्जी उत्पादन के साथ-साथ मूल्य संवर्धन पर बल दिया। इस मौके पर वनया पांडेय, योगेंद्र कुमार व विनीता अग्रवाल ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन

किसान दिवस में विभिन्न योजनाओं की दी जानकारी
मौदहा। तहसील सभागार में आयोजित किसान दिवस में सीडीओ रामकुमार सिंह ने किसानों से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी और उनकी समस्याएं सुनीं। किसान दिवस में कांग्रेस नेता युगराज भदौरिया ने किसानों की पासबुकों को कंप्यूटराइज्ड न किए जाने पर खाते धारकों द्वारा 2 फरवरी से बैंकों के सामने आमरण अनशन की बात कही है।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि किसान उद्यानीकरण, खरीफ फसल की प्याज सहित पशुपालन, मुर्गी पालन पर जोर दिया। किसानों ने बैंकों से नाजायज वसूली, प्रधानमंत्री सम्मान राशि न मिलने की शिकायतें की। सपा नेता इदरीश खां ने किसान फसल बीमा को लेकर आरोप लगाया कि इसमें किसानों को लाभ नहीं मिल रहा है। कांग्रेेस नेता युगराज भदौरिया ने बैंकों द्वारा ग्रीनकार्ड बनाने में कमीशन का आरोप लगाया। साथ ही किसानों की ऋण वसूली में उत्पीड़न करने व पासबुकों को कंप्यूूटराइज्ड न किए जाने का आरोप लगाया। कहा कि अगर 31 जनवरी तक हिंदी भाषा में किसानों की पासबुकें कंप्यूटराइज्ड नहीं की गईं तो 2 फरवरी से सभी बैंकों के सामने संबंधित किसान खातेदार आमरण अनशन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed