{"_id":"588395a64f1c1bfa7aeff80e","slug":"kho-kho-and-kabaddi-played","type":"story","status":"publish","title_hn":"खो-खो और कबड्डी खेली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खो-खो और कबड्डी खेली
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Sat, 21 Jan 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
कबड्डी खेलते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को खो-खो व कबड्डी खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। खो-खो प्रतियोगिता पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुछेछा व एएमबीएम जूनियर हाईस्कूल के बीच हुआ। जिसमें पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुछेछा की टीम 11-1 के अंकों के साथ विजयी रही। दूसरा मैच सरदार पटेल
बालिका इंटर कालेज व जीजीआईसी के बीच हुआ। जिसमें सरदार पटेल की टीम 8-6 के अंकों के साथ विजयी रही। सेमीफाइनल मैच पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुछेछा व कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की टीम के बीच हुआ। जिसमें कस्तूरबा की टीम 10-5 से विजयी रही। वहीं दूसरा सेमी फाइनल सरदार
पटेल व कस्तूरबा विद्यालय कुरारा के बीच हुआ। जिसमें कस्तूरबा विद्यालय कुरारा की टीम 19-0 के विशाल अंतर से विजयी रही।कबड्डी प्रतियोगिता में कुल पांच टीमों ने हिस्सा लिया। पहला मैच सरदार पटेल व सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के बीच खेला गया। जिसमें सरस्वती विद्या मंदिर की टीम
विज्ञापन
28-4 अंकों से विजयी रही। दूसरा मैच एएमबीएम जूनियर स्कूल व जीआईसी की टीम के मध्य खेला गया। जिसमें एएमबीएम ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में निर्णायक सूरजपाल, पुष्पेंद्र धुरिया, प्रखर पथिक, रीतेश सचान, अश्वनीपाल, प्रतिमा बाजपेई, रानू, मुकेश कुमार, मरनेश्वर, व मनुजरहे।
इस मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी एसपी बमनिया, बीएसए डा.इंद्रजीत प्रजापति, रावेंद्र सिंह गौर, अकबर अली, रामप्रकाश सविता, अशद एजाज आदि मौजूद रहे। क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि खो-खो फाइनल मैच कस्तूरबा विद्यालय सुमेरपुर व कुरारा के बीच व कबड्डी मैच का फाइनल सरस्वती विद्या मंदिर व एएमबीएम के बीच 26 जनवरी को होगा।