फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   kheti

पहली बार मिला सोयाबीन की खेती का लक्ष्य

Mon, 27 Jun 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
kheti
हमीरपुर। दाल व खाद्य तेल के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास के तहत शासन ने पहली बार जनपद में सोयाबीन की खेती करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। दलहनी व तिलहनी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में 100 से लेकर 500 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। इसका लाभ जनपद के सवा दो लाख किसानों को मिलेगा।
विज्ञापन

बुंदेलखंड में हर साल ओलावृष्टि, सूखा व आंधी के कारण लाखों किसानों की फसलें चौपट हो जाती हैं। ऐसे में सरकार ने दलहनी व तिलहनी फसलों का रकबा बढ़ाने व किसानों की आय बढ़ाने के लिए एमएसपी में 100 से लेकर 500 रुपये तक की बढ़ोत्तरी की है। इससे जिले के दो लाख 22 हजार किसानों को फसलों का वाजिब दाम मिलेगा। पहली बार जनपद में सोयाबीन फसल का रकबा बढ़ाने के लिए छह हेक्टेयर का लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन

खरीफ फसलों का रकबा (हेक्टेयर में)
फसल - रकबा
धान - 29
उड़द - 19636
मूंग - 3131
मूंगफली - 815
तिल - 43497
अरहर - 19143
बाजरा - 88
ज्वार - 16102
सोयाबीन - 6
पहले धान की एमएसपी 1940 रुपये प्रति क्विंटल थी अब 2040 रुपये प्रति क्विंटल कर दी है। ज्वार का मूल्य 232 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 2970 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। बाजरा में 100 रुपये बढ़ाकर 2350, अरहर में 300 बढ़ाकर 6600, मूूंग में 480 बढ़ाकर 7755, उड़द में 300 रुपये समर्थन मूल्य बढ़ाकर 6600 रुपये कर दिया गया है। मूंगफली में 300 बढ़ाकर 5850 रुपये प्रति क्विंटल, सूरजमुखी में 385 बढ़ाकर 6400 व तिल में सबसे अधिक 523 रुपये बढ़ाकर 7830 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुंदेलखंड में तिलहनी व दलहनी फसलों का रकबा बढ़ाया जा रहा है। एमएसपी बढ़ने से बुंदेलखंड के किसानों को फायदा होगा। पहली बार जिले को सोयाबीन की खेती का लक्ष्य मिला है। इसकी खेती कर किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।
-हरिशंकर भार्गव, उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed