{"_id":"6952d0910f60a4b29b04ebe6","slug":"kheda-shilajit-defeated-the-agra-team-while-pukhrayan-defeated-the-mahoba-team-to-win-their-respective-matches-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-134217-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: खेड़ाशिलाजीत ने आगरा तो पुखरायां ने महोबा टीम को हराकर जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: खेड़ाशिलाजीत ने आगरा तो पुखरायां ने महोबा टीम को हराकर जीता मैच
Tue, 30 Dec 2025 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Tue, 30 Dec 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
गहरौली। विकासखंड मुस्करा के खड़ेही लोधन गांव स्थिति गंगा सागर स्टेडियम में क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को टूर्नामेंट के दूसरे दिन दो मैच खेले गए। पहला मैच खेड़ा शिलाजीत ने आगरा टीम को हराकर मैच अपने नाम कर लिया। जबकि, दूसरा मैच पुखरायां ने महोबा टीम को हराकर जीत लिया।
आगरा टीम ने पहले टॉस जीतकर खेड़ा शिलाजीत टीम के कप्तान को बल्लेबाजी करने को आमंत्रित किया। बल्लेबाजी करते हुए टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 120 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आगरा टीम निर्धारित ओवर में 109 रन बनाकर सिमट गई। खेड़ा शिलाजीत टीम के बल्लेबाज सचिन ने 58 व कासिम ने 17 रन की पारी खेलकर टीम को बढ़त दिलाई।
वहीं, दूसरे मैच का शुभारंभ शिक्षक शारदा प्रसाद राजपूत ने फीता काटकर किया। महोबा टीम के कप्तान ने टाॅस जीतकर पुखरायां टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पुखरायां टीम ने निर्धारित 10 ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 132 रन बनाए। बल्लेबाज धुव्र ने 37 व अल्पेश के 17 रनों के सहयोग किया। जवाब में उतरी महोबा टीम निर्धारित ओवर में महज 109 रन बनाकर सिमट गई। पुखरायां टीम ने 23 रनों से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
इस मौके पर शिवेंद्र तिवारी, नीरज राजपूत, राहुल राजपूत, अवधेश राजपूत, संजय प्रजापति आदि लोगों का विशेष सहयोग रहा।