फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Kept not to ask the chief union moveme

मांगें न मानीं तो प्रधान संघ करेगा आंदोलन

Wed, 15 Jun 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर Updated Wed, 15 Jun 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Kept not to ask the chief union moveme
प्रधान संघ की बैठक को संबोधित करते बीडीओ। - फोटो : अमर उजाला

भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। विकासखंड कार्यालय के सभागार में प्रधान संघ और ग्राम पंचायत अधिकारी संघ की संयुक्त बैठक में प्रधान संघ ने चेतावनी दी कि अगर तीन दिन के अंदर उनकी जायज मांगों का निस्तारण नहीं होता है तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।  प्रधान संघ एवं ग्राम पंचायत अधिकारी संघ की संयुक्त बैठक प्रधान संघ के संरक्षक अरुण सिंह की अध्यक्षता में ब्लाक सभागार में  हुई। ब्लाक प्रधान संघ के अध्यक्ष अवधेश यादव ने कहा कि ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के सहयोग न करने से पंचायतों का विकास रुक गया है। अगर तीन दिन के अंदर प्रधान संघ की जायज मांगों का निस्तारण नहीं किया गया तो प्रधान संघ मनरेगा के साथ-साथ सभी जन कल्याणकारी योजनाओं के कार्यों को पंचायतों में ठप करके धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे।

विज्ञापन


ब्लाक प्रमुख जयनारायन सिंह यादव ने कहा कि सचिव और प्रधान का आपसी संबंध एवं तालमेल न होने के कारण पंचायतों का विकास बाधित हो रहा है। उन्होंने सचिवों को निर्देश देते हुए कहा है कि जो भी शासनादेश प्राप्त हो, उसकी एक प्रति ग्राम प्रधान को अवश्य दी जाए। प्रधान कुलदीप सिंह गौर, रविशंकर वर्मा ने बताया कि मास्टर रोल समय से फीड नहीं किए जाते। इससे मजदूरों को भुगतान दिलाने में देरी होती है। खंड विकास अधिकारी महेंद्र देव ने कहा कि शासनादेशों का पालन कराते हुए विकास कार्य कराए जाएंगे। पंचायतों को जो भी अधिकार निहित है। उनमें हस्तक्षेप नहीं किया जाएगा। कहा कि 14वें वित्त एवं राज्य वित्त के भुगतान में आ रही समस्याओं में नया शासनादेश आते ही लागू करने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि पूर्व प्रधानों के पास रखी ग्राम पंचायत की सामग्री को तत्काल पंचायतों में सौंप दे। आनाकानी करने वाले पूर्व प्रधानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएं। बैठक में प्रधान चंद्रप्रकाश यादव, रामनेरश मिश्रा, अशोक आनंद सचान, अरविंद उर्फ बाले गुप्ता, भागवत निषाद, कमलेश निषाद, सचिव भार्गव प्रसाद मिश्रा, मनफूल पाल, नीरज सचान सहित अन्य प्रधान व सचिव, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी  मनरेगा जीतेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed