{"_id":"61c36bfeb007f537b3630409","slug":"kcc-will-improve-animal-health-hamirpur-news-knp6711155189","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुपालकों को बनेंगे 77 हजार केसीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुपालकों को बनेंगे 77 हजार केसीसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पशुओं के भरण-पोषण व देखभाल के लिए पशुपालन विभाग 77 हजार किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) जारी कर रहा है। कैंप लगाकर पशुपालकों को इसके लाभ बताए जा रहे हैं। 15 फरवरी 2022 तक केसीसी बनाएं जाएंगे।
उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा. सोम तिवारी ने बताया कि शासन की ओर से जनपद में पशुपालकों को 77 हजार केसीसी बनाए जाने का लक्ष्य मिला है। भैंस, गाय, बकरी, मुर्गी व सूअर पालन आदि में केसीसी बनाए जाने हैं। 15 नवंबर 2021 से अभियान की शुरुआत हो गई है। प्रत्येक शुक्रवार को निर्धारित ब्लाक में कैंप लगाए जा रहे हैं। 15 फरवरी 2022 कर केसीसी बनेंगे। अब तक मुस्करा व राठ ब्लाकों में लगे कैंप में आने वाले पशुपालकों से फार्म भरवाकर संबंधित बैंक शाखाओं में भेजे जा चुके हैं।
ऐसे मिलेगा लाभ
जब पशु दूध देना बंद कर देते हैं। उस समय पशुपालकों को भरण-पोषण व रखरखाव में काफी समस्याएं उठानी पड़ती हैं। ऐसे में पशुओं की देखभाल बहुत जरूरी है। केसीसी से एक भैंस पर 14 हजार 500 रुपये व दो भैंसों पर 29 हजार का केसीसी बनाया जाएगा। इसी तरह जर्सी गाय पर इसी अनुपात से केसीसी बनेंगे। वहीं देसी गाय पर प्रति मवेशी नौ हजार 500 रुपये, 10 बकरी व एक बकरे पर 22 हजार रुपये, दो हजार क्षमता के पोल्ट्री फार्म पर दो लाख 65 हजार लिमिट के केसीसी बनाए जाने हैं।
विज्ञापन
इनसेट
चार फीसदी देना होगा ब्याज
केसीसी धारक अगर एक वर्ष के अंदर बैंक को ऋण अदा करता है तो उसे चार फीसदी ब्याज अदा करना होगा। लेकिन एक वर्ष के बाद अदा करने पर सात फीसदी ब्याज बैंकों को चुकाना होगा। ये योजना उन सभी किसानों के लिए है जो पशुपालन से जुड़े हैं। जिन किसानों को केसीसी बने हैं। उनको उसी केसीसी में धनराशि बढ़ा दी जाएगी।