फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Kansa's court to be set up in Gudahi Bazaar starting today.

Hamirpur News: गुड़ाही बाजार में आज से सजेगा कंस दरबार

Fri, 25 Sep 2026 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Kansa's court to be set up in Gudahi Bazaar starting today.
मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे का ऐतिहासिक तीन दिवसीय कंस मेला शुक्रवार से शुरू हो रहा है। 24 सितंबर 2018 को झांकियों के रास्ते को लेकर हुए विवाद के कारण इस बार प्रशासन विशेष रूप से सतर्क है।
विज्ञापन

शुक्रवार को गुड़ाही बाजार में कंस दरबार सजाया जाएगा। रात में धार्मिक कार्यक्रम और नगर भ्रमण होगा। 26 सितंबर को शोभायात्रा, कंस वध और नागनाथवन का आयोजन होगा। 27 सितंबर को दंगल आयोजित किया जाएगा। मीरा तालाब मैदान सहित प्रमुख मार्गों पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मेला मैदान में झूला दुकानें भी सज गई हैं। करीब डेढ़ सौ साल पुराने इस मेले में हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं।
विज्ञापन

मेले में उमड़ने वाली भीड़ के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। सीओ राजकुमार पांडेय ने बताया कि प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। एसडीएम करनवीर सिंह ने आयोजकों और संबंधित विभागों के साथ व्यवस्थाओं की समीक्षा की। सड़क, जलभराव, बिजली, प्रकाश और सुरक्षा के इंतजामों पर जोर दिया गया है। बोर्ड लगाकर मीरा तालाब में गहरे पानी से दूर रहने के लिए श्रद्धालुओं से अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed