Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Kanpur-Sagar highway jammed for five hours, thousands of vehicles stranded

Hamirpur News: कानपुर-सागर हाईवे पर पांच घंटे जाम, हजारों वाहन फंसे

Mon, 24 Nov 2025 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Mon, 24 Nov 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Kanpur-Sagar highway jammed for five hours, thousands of vehicles stranded
फोटो 23 एचएएमपी 29- सियाराम शर्मा
हमीरपुर। कानपुर–सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार दोपहर जाम की स्थिति बार-बार बनी रही। तीन अलग-अलग वाहनों के खराब होने के कारण हाईवे पर लंबी कतार लग गई और करीब पांच घंटे तक यातायात बाधित रहा। इस दौरान यात्रियों, बच्चों और मरीजों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर जाम अब आम समस्या बन चुका है।
विज्ञापन


दोपहर बेतवा पुल पर एक ट्रक का डीजल खत्म हो गया। पुल संकरा होने से कुछ ही देर में लंबा जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और डीजल मंगवाकर ट्रक को हटवाया। इसके बाद करीब दो घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका। शाम को 6 बजे लक्ष्मीबाई पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक में तकनीकी खराबी आने से दोबारा जाम लगा। इसी बीच यमुना पुल के पास एक ओमनी वैन पंचर होने से तीसरी बार वाहनों की लाइन लग गई। ट्रैफिक कर्मियों ने वैन को धक्का लगवाकर किनारे किया और रास्ता साफ कराया।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिसकर्मी रविंद्र आर्य, असित कुमार, रविंद्र सिंह और अरविंद जाम खुलवाने में जुटे रहे। दीवान असित कुमार ने बताया कि बेतवा पुल पर डंपर का डीजल खत्म होने से जाम लगा। डीजल डलवाकर वाहन हटवाया गया। कानपुर की ओर सड़क पर भी जाम था, जिससे कुछ देर तक आवागमन धीमा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर कोतवाली प्रभारी पवन कुमार पटेल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कुछ वाहन रास्ते में खराब होने से जाम की स्थिति बनी थी। सभी वाहनों को हटवाकर आवागमन बहाल कराया गया है। कानपुर की दिशा में जाम लगने से उसका असर हमीरपुर तक आता है। रविवार को सजेती की तरफ भी वाहन खराब हुए थे, जिससे आवाजाही धीमी रही।



जाम में फंसे सियाराम शर्मा ने बताया कि मैं कानपुर से बाइक से हमीरपुर आ रहा था। अनूपुर मोड़ पर दो घंटे फंसा रहा। इस दौरान जाम में लोग काफी हलकान रहे। यह जाम अब तो रोज की परेशानी बन गया है।




संजय अवस्थी ने कहा कि हम लाहोरी मऊ से शादी में शामिल होने हमीरपुर आ रहे थे लेकिन दुर्गा मंदिर के पास दो घंटे रुकना पड़ा। हाईवे पर न डिवाइडर है, न ब्रेकडाउन सिस्टम। एक गाड़ी खराब होते ही पूरा रास्ता बंद हो जाता है।

फोटो 23 एचएएमपी 29- सियाराम शर्मा

फोटो 23 एचएएमपी 29- सियाराम शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed