फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Just submit your biodata in the employment fair

Hamirpur News: रोजगार मेले में सिर्फ बायोडाटा जमा कराए

Wed, 24 Jul 2024 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Wed, 24 Jul 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Just submit your biodata in the employment fair
हमीरपुर। जिला सेवायोजन कार्यालय में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें तीन कंपनियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

उधर, मेले में सिर्फ बायोडाटा जमा कर औपचारिकता निभाई गई। बारिश के चलते एक बजे तक महज 30 युवा ही पहुंचे थे। वहीं सेेवायोजन ने 55 में से 27 युवाआें के चयन का दावा किया हैै।
मंगलवार को सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। सुबह से रुक-रुक कर हो रही बारिश केे चलते कम युवा ही पहुंचे। इस दौरान कार्यालय में जिला रोजगार सहायता अधिकारी भी नहीं दिखे।
विज्ञापन

मेले में सिर्फ खानापूर्ति कर बायोडाटा जमा करा लिया गया। कहा कि कॉल करने पर लखनऊ आ जाना। इससे नौकरी की तलाश में आए युवक निराश दिखे।
जिला रोजगार सहायता अधिकारी अवनीश उपाध्याय ने बताया कि में कुल 55 में से 27 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। प्रतिभागी कंपनी कारसकृपा लखनऊ ने 11, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस हमीरपुर ने 07 और हिन्दुस्तान कन्सट्रक्शन गाजियाबाद ने 09 अभ्यर्थियों का विभिन्न पदों पर चयन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के सुभाष बाजार निवासी रीना ने बताया कि उन्होंने होम साइंस से एमए किया है। वह पहले भी तीन बार मेले में शामिल हो चुकीं जिसमें सिर्फ बायोडाटा जमा करा लिया जाता और कहा जाता है कि आपको काल किया जाएगा लेकिन फिर होता कुछ नहीं है। इस बार भी यही हो रहा है।
भरुआ सुमेरपुर निवासी ममता निषाद ने बताया कि उन्होंने बीएड किया है। मेले में दो बार आ चुकी हैं। यहां मेले में सिर्फ खानापूर्ति हो रही है। जो कंपनियां वह मार्केटिंग से जुड़ी हैं। साक्षात्कार के लिए लखनऊ बुला रहे हैं। अगर नौकरी वहीं मिलनी है तो यहां क्यों बुला रहे हैं।

90 किमी दूर टोला रावत गांव से आए सौरभ सोनकिया ने बताया कि बीएससी और आईटीआई किया है। कहा कंपनी ने बायोडाटा जमा करा लिया है। कहा कि नौकरी के फोन कर लखनऊ बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed