फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Joint team recovered 12 packets of gutkha mixed with tobacco

Hamirpur News: संयुक्त टीम ने बरामद की तंबाकू मिश्रित गुटखा की 12 झालें

Fri, 24 Nov 2023 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Joint team recovered 12 packets of gutkha mixed with tobacco
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिवांर। थानाक्षेत्र के उमरी गांव में छापेमारी कर खाद्य सुरक्षा विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने अलग-अलग ब्रांडों के नाम से तंबाकू मिश्रित गुटखा की 12 झालें बरामद की है। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर दारोगा ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अवैध गुटखा फैक्ट्री के संचालन की सूचना पर छापेमारी की गई।
शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे खाद्य सुरक्षा विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने उमरी गांव में छापा मारकर बड़ी मात्रा में तंबाकू मिश्रित बिना रजिस्ट्रेशन का अवैध गुटखा बरामद किया। खाद्य सुरक्षा आयुक्त रामऔतार यादव ने बताया कि अवैध गुटखा फैक्ट्री के संचालन की सूचना मिलने पर उन्होंने एसडीएम मौदहा से संपर्क कर सहयोग मांगा। जिस पर एसडीएम राजेश कुमार मिश्रा व सीओ विवेक यादव के साथ उमरी गांव में मुन्ना यादव व उसके भतीजे आकाश यादव की किराना की दुकान व गोदाम में छापा मारा।
विज्ञापन

जहां से एमजी सुपारी, लौंग छाप गुटखा और कमल नाम के अवैध गुटखा की 12 झाल बरामद की गईं। जिनकी कीमत एक लाख से भी अधिक आंकी गई है। वहीं बाद में इसकी सूचना थाने में दी गई। जिस पर थाना प्रभारी समेत मौके पर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निशिकांत राय ने बताया कि दारोगा गौरव चौबे की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ अवैध रूप से संक्रमण फैलने की संभावना वाले व सेहत के लिए हानिकारक पदार्थ बेचने के साथ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी भी हिरासत में ले लिए गए हैं। अवैध गुटखा फैक्ट्री की सघन तलाशी की गई, लेकिन वहां सिर्फ भंडारण ही मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed