{"_id":"6117c9958ebc3edfca41d46d","slug":"jahar-khurani-gang-robbed-the-laborer-hamirpur-news-knp64615333","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर खुरानी गिरोह ने मजदूर को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहर खुरानी गिरोह ने मजदूर को लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। रक्षाबंधन का त्योहार मनाने घर लौट रहे मजदूर से रास्ते में जहरखुरान ने दोस्ती गांठ ली। किसी खाद्य पदार्थ में जहरीला पदार्थ खिलाकर रुपये, मोबाइल व कपड़ों से भरा बैग लूट लिया। महोबा जिला के पनवाड़ी थाने के नकरा गांव निवासी केशव ने बताया कि उनके पिता देवीदीन दिल्ली में मजदूरी करते हैं।
परदेश से कमाकर रक्षाबंधन का त्योहार बनाने घर लौट रहे थे। शुक्रवार शाम दिल्ली के आनंद विहार बस स्टैंड से राठ डिपो की बस में बैठे थे। रास्ते में जहरखुरानी गिरोह ने उन्हें नशीला पदार्थ खिला दिया। होश खोने पर उनका मोबाइल, बैग व रुपये निकाल लिए। एहसास होने पर विरोध किया, किंतु होश में न होने पर खुद को लुटने से नहीं बचा पाए।
अर्द्धबेहोशी की हालत होने के कारण लूटे गए रुपयों की जानकारी नहीं दे पाए हैं। शनिवार सुबह राठ डिपो में बस पहुंचने पर बेहोशी की हालत में मिले। रोडवेज कर्मियों की सूचना पर एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया है। संवाद