भरुआ सुमेरपुर। इसरो वैज्ञानिक पंक्ति पांडेय ने रविवार को पर्यावरण संरक्षण समिति के तत्वावधान में गायत्री तपोभूमि में वट वृक्ष का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य के लिए पौधरोपण जरूरी है। कस्बा निवासी श्रवण कुमार पांडेय की बहू पंक्ति पांडेय वर्तमान में अहमदाबाद में इसरो में वैज्ञानिक के रूप में कार्यरत हैं। वर्ष 2024 में दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें सम्मानित किया था।
यहां पर समिति के अध्यक्ष संतोष कुशवाहा, हरीश राज चक्रवर्ती, मुनीर, राजेश, सिद्दीक मंसूरी, रामआसरे, पवन, गोविंद, शिवकुमार, राम नारायण कबीर, संदीप, दीप, नेहा पांडेय आदि रहीं।