{"_id":"1403cce298e96b59d548aca23b28c64d","slug":"instruction-for-fir-against-blo-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएलओ पर एफआईआर के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएलओ पर एफआईआर के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर।
Updated Sun, 06 Dec 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी संध्या तिवारी और एसपी मुनीराजजी ने रविवार को गांव हिमौली में ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान बीएलओ का कार्य देख रहे पंचायत मित्र के पत्नी को चुनाव लड़ाने से नाराज डीएम ने उसके विरुद्ध एफआईआर और बर्खास्तगी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
वहीं भमौरा गांव में मतदाता सूची में बढ़ाए गए 12 फर्जी वोटरों को चुनाव के समय गांव में प्रवेश न करने के सख्त निर्देश दिए हैं। पैसा बांटने और शराब वितरित किए जाने की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई को कहा है।
विज्ञापन
विकासखंड क्षेत्र के भमौरा गांव में मतदाता सूची से 12 नाम विलोपित होनेे की शिकायत पर डीएम और एसपी रविवार को गांव पहुंचे और ग्रामीणों संग बैठक की। प्रत्याशियों ने कहा कि गांव में पैसा बांटा जा रहा है। गांव में भारी पुलिस बल लगाने की मांग की। इस पर जिलाधिकारी ने ग्रामीणों ने कहा कि आप सब हमारे बल हैं और सभी सिपाही बनकर सहयोग करें।
विज्ञापन
गड़बड़ी करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद वे गांव हिमौली पहुंचे। ग्रामीणों ने पंचायत मित्र/बीएलओ अजमत खां की शिकायत की वह पत्नी सज्जो को प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ा रहा है। इसने चार लोगों के गलत नाम मतदाता सूची में दर्ज किए हैं जो मौदहा कस्बे में नगर पालिका परिषद की मतदाता सूची में भी दर्ज हैं।
डीएम ने इन चारों के विरुद्ध भी दो स्थानों पर नाम दर्ज कराने के तहत एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए। इनमें इमामुद्दीन, हिना परबीन, चमन और गजाला हैं। जिलाधिकारी ने गांव में मौजूद बिवांर थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि वह तत्काल बीएलओ के विरुद्ध एफआईआर दर्जकर कार्रवाई करें।
उपजिलाधिकारी किशोर गुप्ता से कहा कि इसकी बर्खास्तगी सहित अन्य कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके बाद दोनों लोग मुटनी गांव पहुंचे। ग्रामीणों व मौजूदा प्रधान प्रत्याशियों से समस्याएं सुनने के बाद गांव में रुके बाहरी लोगों की मौजूदगी पर नाराजगी जताई।