फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Inspection drive at hotels, spa centers, and beauty parlors.

Hamirpur News: होटल, स्पा सेंटर व ब्यूटी पार्लरों में चेकिंग अभियान

Thu, 16 Jul 2026 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Inspection drive at hotels, spa centers, and beauty parlors.
फोटो 16 एचएएमपी 15- सुमेरपुर रेलवे स्टेशन में महिला यात्रियों के जागरूक करती संयुक्त टीम। संवा
भरुआ सुमेरपुर। पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर गुरुवार को बाल कल्याण समिति, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू), चाइल्ड हेल्पलाइन और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया।
विज्ञापन


टीम ने होटल, स्पा सेंटर, ब्यूटी पार्लर सहित प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर बाल सुरक्षा मानकों की जांच की। संचालकों को दिशा-निर्देश भी दिए गए। इसके बाद टीम रेलवे स्टेशन पहुंची और महिला यात्रियों, युवतियों व बच्चियों को जागरूक किया। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष विभा भारती ने बताया कि अभियान बच्चों को शोषण, मानव तस्करी व बाल श्रम से बचाने के लिए है। एएचटीयू प्रभारी राकेश कुमार यादव ने कहा यह अभियान सुरक्षा व निगरानी बढ़ाने के लिए नियमित है। चाइल्ड हेल्पलाइन समन्वयक सफवान ने लोगों से बाल विवाह व बाल श्रम से दूर रहने की अपील की। मिशन शक्ति टीम की शशि यादव भी अभियान में शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed