फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   inspaction

मंडी परिषद के निदेशक ने गल्ला मंडी का किया निरीक्षण

Sat, 07 Dec 2019 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
inspaction
भरुआसुमेरपुर हमीरपुर। मंडी परिषद के निदेशक ने नवीन गल्ला मंडी का निरीक्षण करने के उपरांत साथ आए निर्माण खंड के अधिकारियों से तीन सप्ताह में व्यवस्थाएं ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंडी में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया। सड़क किनारे पटरी का निर्माण सही न होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए ठीक कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निदेशक जेबी सिंह ने मंडी में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। हाल ही में मंडी में निर्मित कराई गई सड़क के किनारे चल रहे पटरी का काम घटिया होने पर गहरी नाराजगी जाहिर की। निर्माणाधीन दुकानों के साथ नीलामी चबूतरों में लगाए गए टीन शेड का अवलोकन कर चबूतरों के फर्श को ठीक कराने के निर्देश दिए। गल्ला तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष महेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में आढ़तियों ने पानी, बिजली, सुरक्षा आदि की मांगों का ज्ञापन सौंपा। मंडी निदेशक ने व्यापारियों से कहा कि तीन सप्ताह में सभी व्यवस्था ठीक करा देंगे। बंद पड़े नलकूप को 25 दिसंबर तक चालू कराने को कहा। संघ के उपाध्यक्ष श्याम बाबू पांडे, रामकृष्ण गुप्ता, राघवेंद्र पांडे, उदित नारायण त्रिपाठी, कुंज बिहारी पांडे, बालकिशन गुप्ता, कामता प्रसाद गुप्ता, शिवबालक शिवहरे आदि आढ़ती मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद कहा कि उनका मकसद मंडी में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को देखना था। कहा कि यह जिले की सबसे बड़ी मंडी है। बेहतर सुविधाएं क्या हो सकती हैं यह फीडबैक तैयार कराया है। उप निदेशक प्रशासन चंद्रपाल तिवारी, उपनिदेशक निर्माणखंड लालचंद, उप निदेशक विद्युत यांत्रिक डीके जैन, एसडीएम सदर राजेश कुमार चौरसिया, सीओ सदर अनुराग सिंह, मंडी सचिव रामसेवक वर्मा, मंडी लिपिक मनोज कुमार द्विवेदी, मदन लाल सहित सभी मंडी कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed