फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   inspaction,hamirpur news,hamirpur

तीन खाद व बीज विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी

Mon, 11 Oct 2021 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
inspaction,hamirpur news,hamirpur
हमीरपुर। जनपद में उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए खाद विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों में निरीक्षण किया गया। तीन प्रतिष्ठानों में अभिलेखों का रख रखाव सहित अन्य कमियां मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कई स्थानों से खाद, बीज, सल्फर आदि के नमूने लिए गए।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डॉ. सरस कुमार तिवारी ने बताया कि विकासखंड सुमेरपुर में र्साइं किसान सेवा केंद्र पौथिया के निरीक्षण में अभिलेखों का रख रखाव सही न होने के कारण नोटिस जारी किया गया। कुशवाहा बीज भंडार छानी का मौके पर लाइसेंस, स्टाक रजिस्ट्रर, कैशमेमो आदि अभिलेख न मिलने पर कारण नोटिस जारी किया है। मुस्करा विकासखंड क्षेत्र में एसडी खाद भंडार बिवांर की दुकान बंद मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

इसी के साथ साईं गुप्ता बीज भंडार, सपना खाद भंडार छानी, दिनेश खाद भंडार छानी, ओमर खाद एजेंसी छानी से खाद, बीज, सल्फर आदि के नमूने एकत्र किए गए। साथ ही एग्री जंक्शन वन स्टाप शॉप बिवांर, किसान एग्री जंकशन बिवांर, न्यू सान्या ट्रेडर्स एवं एग्री जं.वन स्टाप शॉप मुस्करा से सल्फर, खाद के नमूने लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने किसानों से उर्वरकों का इस्तेमाल संतुलित मात्रा में करने को कहा। बुवाई होने के बाद फली आने से पहले पोटाश एवं फासफोरस के तरल उवर्रक का छिड़काव करें। इससे फली का दाना मजबूत होता है। इसके साथ ही उर्वरक की किसी प्रकार की समस्या के लिए कार्यालय में स्थित कंट्रोल रूम नंबर 8468015884 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed