{"_id":"69bee3ff737e8269f60ea814","slug":"injured-youth-dies-in-ghaziabad-body-reaches-village-hamirpur-news-c-223-1-ham1014-137669-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: घायल युवक की गाजियाबाद में मौत, शव गांव पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: घायल युवक की गाजियाबाद में मौत, शव गांव पहुंचा
Sun, 22 Mar 2026 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। गाजियाबाद में साथियों के बीच हुए विवाद के बाद एक युवक को दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया गया। गंभीर रूप से घायल युवक की तीसरे दिन बृहस्पतिवार देर रात मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कस्बे के वार्ड नौ इमिलिया थोक निवासी धर्मेंद्र सोनकर ने बताया कि उसका पुत्र बॉबी सोनकर (25) गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी स्थित सेक्टर ए- 4 में रहकर एक फैक्टरी में मजदूरी करता था। 15 मार्च की रात को उसके साथी से किसी बात पर विवाद हो गया। आरोप है कि साथी मजदूर ने उसके बेटे को दूसरी मंजिल से नीचे धक्का दे दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। बृहस्पतिवार रात को उसकी मौत हो गई। शुक्रवार देर रात उसका शव पैतृक गांव इमिलिहा पहुंचा जहां शनिवार सुबह को शव का अंतिम संस्कार किया गया। बॉबी चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। शनिवार को सपाइयों ने धर्मेंद्र सोनकर को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस मौके पर पूर्व मंत्री बादशाह सिंह, पूर्व प्रत्याशी रामप्रकाश प्रजापति, ओपी सोनकर, घनश्याम साहू, कल्लू यादव, जगमोहन यादव, परशुराम प्रजापति आदि सपाई मौजूद रहे।