{"_id":"6a5e60426bafc10a060f03e9","slug":"ingohta-artara-road-stalled-due-to-underpass-construction-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-142778-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: अंडरपास निर्माण से इंगोहटा-अरतरा मार्ग ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: अंडरपास निर्माण से इंगोहटा-अरतरा मार्ग ठप
विज्ञापन
फोटो20एचएएमपी18 निर्माणाधीन अंडरपास। संवाद
भरुआ सुमेरपुर। रेलवे गेट संख्या 25 पर अंडरपास का निर्माण चल रहा है और गेट संख्या 26 का अंडरपास बदहाल है। यही वजह है कि इंगोहटा-अरतरा संपर्क मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है। इससे क्षेत्र के किसानों, फैक्टरी कर्मियों, छात्रों और ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को आवागमन के लिए करीब 15 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है।
इंगोहटा से अरतरा को जोड़ने वाला यह मार्ग क्षेत्र के कई गांवों की प्रमुख संपर्क कड़ी है। इसी रास्ते से बड़ी संख्या में श्रमिक सुमेरपुर की औद्योगिक इकाइयों में काम करने जाते हैं, जबकि आसपास के गांवों के छात्र इंगोहटा स्थित विद्यालयों तक पहुंचते हैं। किसान भी अपने खेतों तक जाने के लिए इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। ग्रामीणों के अनुसार रेलवे गेट संख्या 26 के पास बना अंडरब्रिज कीचड़, जलभराव और गहरे गड्ढों से पूरी तरह जर्जर हो चुका है, जिससे पैदल निकलना भी मुश्किल है। वहीं रेलवे गेट संख्या 25 पर अंडरपास निर्माण कार्य के चलते आवागमन पूरी तरह बंद है। दोनों रास्ते बाधित होने से ग्रामीण मजबूरी में रेलवे ट्रैक पार कर खेतों और गांवों तक पहुंच रहे हैं जिससे हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है।
स्थानीय निवासी रामफूल, हरिया, गणेशा, मुरलीधर, गनपत, महादेव, सिद्धा, गजोधर, सम्मी, अनुरुद्ध, सुमिरन, कृपाल और अशोक सहित अन्य ग्रामीणों ने रेलवे एवं जिला प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य पूरा होने तक सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराया जाए, ताकि लोगों को जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार न करना पड़े। रागौल क्षेत्र के रेल पथ निरीक्षक प्रेम कुमार कुशवाहा ने बताया कि कार्य तेजी से चल रहा है। किसानों की समस्या को देखते हुए जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश ठेकेदार को दिए गए है।