फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   In the Panchayat elections, there will now be 900 voters at polling stations instead of 800.

Hamirpur News: पंचायत चुनाव में मतदेय स्थलों पर अब 800 नहीं 900 मतदाता होंगे

Mon, 02 Mar 2026 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Mon, 02 Mar 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
In the Panchayat elections, there will now be 900 voters at polling stations instead of 800.
हमीरपुर। संभावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार मतदेय स्थलों पर मतदाताओं की संख्या अधिक रहेगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने वर्ष 2021 के चुनाव में एक बूथ पर 800 मतदाता वाला आदेश पलट दिया है। अब यह संख्या बढ़ाकर 900 कर दी गई है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए मतदाता सूची का काम भले ही अटका हो, लेकिन अन्य तैयारियों में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही है। राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर मतदेय स्थलों का संभाजन कार्य चल रहा है। 17 मार्च तक पूरा करने के आदेश है। जिम्मेदारों को निर्देश दिए गए हंै कि मतदेय स्थल का चयन करते वक्त ध्यान रखना होगा कि गांव के किसी दबंग या प्रभावशाली व्यक्ति के घर के पास मतदेय स्थल न बनाया जाए।
विज्ञापन

सरकारी व अर्ध सरकारी संस्थाओं में ही मतदेय स्थल बनेगा, प्रथम व द्वितीय तल पर मतदेय स्थल नहीं बनेगा। इसके अलावा अन्य जरूरी सुविधाओं से सुसज्जित मतदेय स्थल बनाने के निर्देश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएलओ को इसमें सहयोग करना है। वर्ष 2021 के चुनाव में एक बूथ पर अधिकतम 800 मतदाताओं को रखा गया था, इस बार यह संख्या बढ़ाकर 900 कर दी गई है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में मतदान स्थल जरूर बनेगा, भले ही मतदाताओं की संख्या वहां पर 900 से कम हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed