फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   In the dark, the domineering Prime Minister demolished the woman's 20 year old house

Hamirpur News: अंधेरे में दबंग प्रधानपति ने ढहा दिया महिला का 20 साल पुराना घर

Fri, 01 Mar 2024 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
In the dark, the domineering Prime Minister demolished the woman's 20 year old house
हमीरपुर। ग्राम प्रधान पति ने अनुसूचित जाति की महिला का रात के अंधेरे में जेसीबी से 20 साल पुराना कच्चा घर गिरा दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को पीड़ित महिला ने परिवार सहित जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी। कहा कि उन्हें घर गिराने का कोई नोटिस नहीं दिया गया। घर गिराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विकास खंड सुमेरपुर की ग्राम पंचायत सहुरापुर की ग्राम प्रधान आशा सिंह हैं, उनके पति लल्ला सिंह काम देखते हैं। सहुरापुर निवासी अंजू कुुमारी पत्नी साजन ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि गांव के दबंग प्रधानपति व उसके देवर ने बिना नोटिस व सूचना के उसका 20 साल पुराना कच्चा घर गिरा दिया। कहा कि इससे पहले वह केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति से मामले की शिकायत कर चुकी हैं। उन्होंने एसडीएम से कहा था कि किसी गरीब का घर बिना नोटिस के न गिराया जाए। 29 फरवरी को ग्राम प्रधानपति व उसके दबंग साथी आए और कहा कि तुमने मेरी शिकायत की है तुम्हारा घर गिरवा दूंगा। वह रोती और गिड़गिड़ाती रही, लेकिन उसकी नहीं सुनी। प्रधानपति ने घर से सामान फेंक गांव से बाहर करने की धमकी दी। पीड़िता ने कहा कि प्रधानपति पर कठोर कार्रवाई की जाए अन्यथा वह परिवार के साथ आत्मदाह कर लेंगी।
विज्ञापन

प्रधानपति लल्ला सिंह चंदेल का कहना है कि महिला ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया था। उसी के बगल में दो पक्के मकान भी हैं। सरकारी जमीन पर बरातशाला बननी है। जिसको लेकर महिला अड़चन पैदा कर रही है। अन्य सारे आरोप निराधार हैं। वहीं, एसडीएम सदर पवन पाठक का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed