फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   In a quarrel with the father, the son set fire to the crop

पुत्र ने पिता से झगड़ कर खेत में लगाई आग

Sat, 09 Apr 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
In a quarrel with the father, the son set fire to the crop
भरुआसुमेरपुर। पिता से विवाद के बाद पुत्र ने गुस्से में फसल में आग लगा दी। जिससे कुल 13 बीघा गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मौहर निवासी भिक्खू निषाद सहित अन्य किसानों ने थाने में दी तहरीर में बताया कि बिरखेरा निवासी युवक का अपने पिता से खेत की फसल काटने को लेकर विवाद हो गया। इससे नाराज युवक ने पांच बीघे में खड़ी गेहूं की फसल में आग लगा दी। बताया धुंधपुर के मजरा दरबारी डेरा निवासी सगे भाइयों भूरा, भोला, रामरूप निषाद के खेत में कटी पड़ी पांच बीघे की गेहूं की फसल को खाक हो गई। बताया पांच किसानों की 13 बीघा फसल जली है। किसानों ने एकत्र होकर आग पर काबू पाया। घटना की सूचना पाकर कैथी पुलिस चौकी इंचार्ज रविंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर घटना की असली वजह पता करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

कुरारा। थानाक्षेत्र के डामर गांव में चूल्हे की चिंगारी से तीन घरों की गृहस्थी राख हो गई। पीड़ित की सूचना पर दमकल दस्ते ने आग पर काबू पाया।
डामर निवासी श्रीराम ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। मां व दो लड़के अलग रहते हैं। सुबह नौ बजे छोटे बेटे विमल की पत्नी खाना बना रही थी। तभी चूल्हे से निकली चिंगारी से कच्चे खपरैल वाले मकान में आग लग गई तथा देखते ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। उसके घर गृहस्थी का सामान, मकान व 25 हजार रुपये जलकर राख हो गए। वह राजकोट में रहकर मजदूरी करता है चार दिन पूर्व ही घर आया है। वहीं रनिया ने बताया कि वह एक कच्चे मकान में अलग रहती है। उसका घर, एक हजार रुपये व गेहूं, चना व मटर जलकर गया। श्रीराम ने बताया कि चार खपरैल वाले घर जलने के साथ चार क्विंटल गेहूं, मटर व लाही जल गई। आग से करीब दो लाख की क्षति हुई है। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन दमकल दस्ते ने आकर आग पर काबू पाया। पीड़ित ने राजस्व विभाग को आगजनी की घटना की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राठ। नगर के खुशीपुरा मोहल्ला निवासी जितेंद्र कोष्टा मुख्य मार्ग पर रामलीला मैदान के पास हाथ ठेला पर चाऊमीन, पेटीज, बर्गर आदि की दुकान लगाते हैं। शनिवार शाम ठिलिया में रखे गैस सिलिंडर ने अचानक आग पकड़ ली। जितेंद्र ने बताया कि फायर ब्रिगेड को फोन किया पर टीम मौके पर नहीं पहुंची। शाहिद खां, जयहिंद विश्वकर्मा आदि आसपास के दुकानदारों ने करीब आधा घंटे की मेहनत से आग बुझाई। बताया कि आग से 25 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। (संवाद)

हाईटेंशन की चिंगारी से लगी आग
भरुआसुमेरपुर। शनिवार को 132 केवी पावर हाउस से बैजेमऊ पंप कैनाल के लिए गई 33 केवी लाइन के तारों के पेड़ों से टकराने के कारण पंधरी भौनिया के मध्य गजेंद्र सिंह के फार्म हाउस के पास आग लग गई। किसानों का आरोप है कि कई शिकायतों के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। सिसोलर विद्युत सब स्टेशन के अवर अभियंता चंद्र प्रकाश ने बताया कि शिकायत मिलने पर पेड़ों की छटाई शुरू कराई थी, लेकिन कुछ किसानों ने फसलों के नुकसान का हवाला देकर का ठप करा दिया था। इस वजह से कार्य रोका गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed