{"_id":"5778062d4f1c1b797179c0ba","slug":"improve-image-and-keep-the-course-on-bike-helmets","type":"story","status":"publish","title_hn":"छवि सुधारें, बाइक पर जरूर लगाएं हेलमेट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छवि सुधारें, बाइक पर जरूर लगाएं हेलमेट
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sat, 02 Jul 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
पुलिस सम्मेलन को संबोधित करते एसपी एके सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने पुलिस सम्मेलन में कहा कि सजग व संवेदनशील होने के साथ आम जनमानस में छवि अच्छी बनाएं। पुलिस लाइन सभागार में उन्होंने उदाहरण के तौर पर कुछ टिप्स दिए। कहा बाइक से यात्रा करते हेलमेट जरूर लगाएं।
विज्ञापन
पुलिस विभाग के सभी सेल डीसीआरबी, सम्मन सेल, आंकिक कार्यालय, सर्विलांस, महिला शिकायत व अन्य शिकायत प्रकोष्ठ, थानाध्यक्षों, विशेष जांच प्रकोष्ठ, एलआईयू, एपीओ कार्यालय, फायर विभाग के अलावा सिपाहियों के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित सम्मेलन में पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने कहा कि वह ऐसा कार्य करें जिससे उन लोगों की छवि धूमिल न हो सके। कहा कि पुलिस कर्मी यदि बाइक से यात्रा कर रहे हैं तो उन्हें हेलमेट जरूर लगाना चाहिए।
विज्ञापन
ऐसा न करने पर कार्रवाई की जाएगी। कहा कि पुलिस जब भी शांति व्यवस्था के लिए किसी स्थान व घटनास्थलों को जाने से पहले साथ में दंगा नियंत्रण उपकरण जरूर ले जाएं। एसपी ने बताया कि सम्मेलन पुलिस महानिदेशक के आदेश पर आयोजित हुआ है। सम्मेलन का मकसद पुलिस को प्रोत्साहित कर संवेदनशील बनाना है। इस दौरान एएसपी बीके मिश्रा, सीओ, सभी एसओ व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन