फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Illegal Mining of Moorang will not be in any way

किसी भी सूरत में नहीं होगा मौरंग का अवैध खनन

Sat, 29 Apr 2017 11:49 PM IST
hamirpur
hamirpur Updated Sat, 29 Apr 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
Illegal Mining of Moorang will not be in any way
जिलाधिकारी डा.मन्नान अख्तर। - फोटो : amarujala

विज्ञापन
नवागंतुक जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने शनिवार को चार्ज संभाल लिया। वह सुबह जिला कोषागार कार्यालय पहुंचे। इसके बाद उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। साथ ही पेयजल संकट से निपटने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।


 जिलाधिकारी ने बताया कि वह मूल रूप से गाजीपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने आसाम से एमबीबीएस किया। वह वर्ष 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उनकी पहली पोस्टिंग गोरखपुर में सीडीओ के पद पर हुई। गोरखपुर से यहां आए हैं।
विज्ञापन


शनिवार सुबह डीएम करीब 10:30 बजे जिला कोषागार पहुंचे। लिपिकों से परिचय लेते हुए स्टांप पेपर देखे। 25 हजार रुपये कीमत वाले स्टांपों की खुद गिनती भी की। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की हर योजना का प्राथमिकता से क्रियान्वयन कराएंगे। कहा कि जिले में किसी भी सूरत में मौरंग का अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। बुंदेलखंड में पहली बार आए हैं। बुंदेलखंड में यह जिला आता है, जो शासन की प्राथमिकता में है। पेयजल संकट किसी भी क्षेत्र में नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर एडीएम राजेश कुमार प्रजापति सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed