फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   I am a girl, I can fight'

प्रियंका गांधी वाड्रा के रोड शो में उमड़ी भारी भीड़

Mon, 14 Feb 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
I am a girl, I can fight'
मौदहा। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने सोमवार को कस्बे में रोड शो कर कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमारी चंदेल के पक्ष में मतदान की अपील की। दोपहर करीब 2:15 बजे सड़क मार्ग से वे कस्बे में मली कुंआ चौराहा पहुंचीं। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी के पुत्र अभयराज चंदेल के साथ कार की छत पर सवार होकर लोगों का अभिवादन करते हुए आगे बढ़ीं। कांग्रेसी समर्थकों ने जगह जगह उन पर पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। प्रियंका गांधी ने भी समर्थकों पर फूल बरसाकर उनका हौसला बढ़ाया। महिलाएं प्रियंका की एक झलक देखने के लिए घंटों धूप में छतों पर खड़ी रहीं।
विज्ञापन

इमामचौक में जैसे ही छोटी बच्चियों ने ‘मैं लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ के नारे लगाए। इसे सुन प्रियंका गदगद हो गईं। उन्होंने दो लड़कियों अक्सा और शिफ़ा को अपनी गाड़ी में बैठा लिया और दुलारती रहीं। यह देख महिलाएं भी प्रियंका जिंदाबाद के नारे लगाने लगीं। रोड शो कस्बे के मुख्य मार्गों से गुजर कर तहसील मार्ग में आकर समाप्त हुआ। इस मौके पर कांग्रेस समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी थी। प्रियंका गांधी का पूर्व जिलाध्यक्ष पुनीत पालीवाल, सुमेरपुर नगर पंचायत अध्यक्ष आनंदी पालीवाल, शफकत उल्ला राजू, जाकिर उर्फ बब्बन ने स्वागत किया। काफिला मलिकुआ चौराहा पहुंचा और कालपी की ओर निकल गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हिमांशु सैनी, अजय राज चंदेल, कुलदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

नारेबाजी करते हुए आमने सामने हुए कांग्रेसी और सपाई
मौदहा। कस्बे में सपा और कांग्रेस का एक साथ कार्यक्रम होने पर एक समय ऐसा भी आया जब दोनों के समर्थक आमने सामने आ गए। कांग्रेसी समर्थकों ने नारेबाजी की तो सपा समर्थकों ने भी नारेबाजी से ही जवाब दिया। मली कुआं चौराहा के पास तो एक बार टकराव की भी नौबत आ गई, लेकिन पहले से सतर्क पुलिस ने समय रहते माहौल संभाल लिया। प्रियंका गांधी का रोड शो तहसील मार्ग से लेकर रहमानियां रोड होते हुए प्रस्तावित था। रहमानिया इंटर कॉलेज के आगे सपा का जनसभा स्थल था। लिहाजा इसी मार्ग से सपाइयों एवं कांग्रेसियों का एक साथ गुजारना हो रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed