{"_id":"61a51c42e72fd30ef571117d","slug":"husband-did-joke-then-hanged-his-life-hamirpur-news-knp666796526","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंसी मजाक में नवविवाहिता ने फांसी लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंसी मजाक में नवविवाहिता ने फांसी लगा दी जान
विज्ञापन
मृतक नीतू की फाइल फोटो।
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरीला। थाना जलालपुर के ममना गांव में सोमवार को नवविवाहिता ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली। पुलिस की जांच में दंपती के बीच हंसी मजाक हुई जो पत्नी को बुरी लग गई और पति के बाहर जाते ही फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव निवासी नवविवाहिता नीतू (19) ने घर के कमरे की कुंडी लगाकर फांसी लगा ली। घटना के समय पति देव नारायण बाहर थे। जैसे ही घर लौटे तो देखा कि पत्नी अंदर से कमरा बंद किए है। काफी देर बुलाने पर जब दरवाजा खुला तो तोड़कर फांसी के फंदे से नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि एक वर्ष पूर्व ही नीतू की शादी हुई थी। उसका मायका मप्र के निवाड़ी में है। बताया मायके वालों को सूचना दी गई है। अभी आए नहीं है। कहा घर में पति पत्नी ही रहते थे। परिवार के अन्य सदस्य बाहर रहते हैं। बताया कि अभी जानकारी मिली है दोनों के हंसी मजाक हुई थी।