फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Husband attacked ANM with sharp weapon

Hamirpur News: एएनएम पर पति ने धारदार हथियार से किया हमला

Thu, 28 Nov 2024 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Husband attacked ANM with sharp weapon
राठ। नगर के पठानपुरा अम्बे पैलेस निवासी गुड्डो ने बताया कि उनकी बहन कृष्णा (40) नौरंगा सीएचसी में एएनएम है। जो मोहल्ले में ही मकान बनाकर रहती है। बताया कि उनके पति अजय से तीन साल से मुकदमा चल रहा है। आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार देर शाम को कृष्णा पड़ोसी विपिन कुमार के घर से दूध लेकर आ रही थी। तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे अजय ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। चीखने चिल्लाने पर पड़ोसियों के ललकारने से आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग खड़ा हुआ। पड़ोसियों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर डीएस वर्मा ने मेडिकल कालेज उरई रेफर कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि चेहरे व दोनो हाथों में गंभीर चोट है। कोतवाल राम आसरे सरोज ने कहा कि जानकारी होने पर पुलिस को मौके पर भेजा गया है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed