{"_id":"57780ac34f1c1b486279a96f","slug":"ht-line-wire-broken-dark-in-many-villages","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन का तार टूटा, कई गांवों में अंधेरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन का तार टूटा, कई गांवों में अंधेरा
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 03 Jul 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआसुमेरपुर कस्बे के 132 केवीए सब स्टेशन से बिवांर सब स्टेशन को जाने वाली 33 हजार हाईटेंशन लाइन का तार आंधी में टूट जाने से दस घंटे तक पौथिया, बिवांर व सुमेरपुर द्वितीय सबस्टेशन ठप हो गए। जिससेे 50 से अधिक गांव बीती रात अंधेरे में डूबे रहे। विद्युत विभाग के प्रयासों के बाद 10 घंटे बाद रात को सप्लाई बहाल हो सकी।
विज्ञापन
शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे आंधी आने से 132 केवीए सुमेरपुर से निकलने वाली 33 हजार हाईटेंशन लाइन का तार बंडा व विदोखर गांव के बीच टूटकर गिर गया। जिससे बिवांर, पौथिया व सुमेरपुर द्वितीय सब स्टेशन की आपूर्ति ठप हो गई। जिससे इन तीनों स्टेशनों से जुडे़ 50 से अधिक गांवों की आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन
बिवांर सब स्टेशन के जेई आलमगिरि ने बताया कि शाम को पेट्रोलिंग के बाद घटनास्थल का पता चल सका तब कर्मचारियों ने तार को जोड़ने का काम शुरू किया। रात 11 बजे के बाद हाईटेंशन लाइन दुरुस्त की जा सकी। तब कही जाकर तीनों स्टेशनों की आपूर्ति शुरू पाई। तार टूटने से बिवांर, लोदीपुर निवादा, बांधुर, छानी, पौथिया, उमरी, सायर, इंगोहटा आदि गांव अंधेरे में डूबे रहे। विद्युत आपूर्ति न होने के कारण जलापूर्ति भी नहीं हो सकी। रात को बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन