{"_id":"57a228d94f1c1bb5602b890b","slug":"ht-line-was-hit-by-the-girl-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन की चपेट में आई महिला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन की चपेट में आई महिला, मौत
Wed, 03 Aug 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Wed, 03 Aug 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
विद्युत सब स्टेशन में हंगामा करते मृतक के परिजन व ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
हमीरपुर। कोतवाली क्षेत्र के शीतलपुर गांव में नहाने के बाद गीले कपड़े छत पर बंधी डोरी पर फैला रही महिला ऊपर से निकले हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। उसे परिजन सदर अस्पताल लाए लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना से गुस्साएं ग्रामीणों ने पावर हाउस में पहुंचकर जमकर हंगामा काटा। कुरारा थानाक्षेत्र के कुतुबपुर गांव निवासी रामसजीवन की पत्नी राजकौर (55) शीतलपुर में भाई शिवपाल के घर आई थी। बुधवार को सुबह करीब आठ बजे वह नहाने के बाद छत पर गीले कपड़े फैला रही थी। तभी छत के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे सदर अस्पताल ला रहे थे। तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं इस घटना से गुस्साएं ग्रामीणों ने मुख्यालय के पावर हाउस पहुंचकर अधिशासी अभियंता का घेराव किया और पावर हाउस में जमकर हंगामा काटा। ग्रामीण मुआवजे की मांग के साथ गांव में लोगों के घरों के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन को हटाने की मांग कर रहे थे। अधिशासी अभियंता एससी श्रीवास्तव ने बताया कि हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से महिला की मौत पर ग्रामीण पावर हाउस में हंगामा काट रहे थे। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस ने इनको वहां से हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।