Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   How will self-enumeration work... 60 minutes required to answer 40 questions

Hamirpur News: कैसे होगी स्वगणना... 40 सवालों के जवाब में लग रहे 60 मिनट

Wed, 18 Nov 2026 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
How will self-enumeration work... 60 minutes required to answer 40 questions
हमीरपुर। लोगों को स्वगणना में तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसमें सर्वर और लोकेशन ट्रेस करने में परेशानी आ रही है। परिवार से संबंधित 40 सवालों के जवाब भरने में 50 से 60 मिनट तक लग रहा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अशोक कुमार लोगों से निर्धारित समय में स्वगणना पूरी करने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहना कि जनगणना के आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं का महत्वपूर्ण आधार हैं। वहीं सीडीओ अरुण कुमार सिंह के अनुसार लोगों को स्वगणना के प्रति जागरूक किया जा रहा है। स्वगणना की प्रक्रिया 30 नवंबर तक चलेगी। लोग मोबाइल या कंप्यूटर से पोर्टल पर विवरण भर सकते हैं। विवरण सबमिट होने पर मिलने वाली स्वगणना आईडी सुरक्षित रखनी होगी। घर-घर सत्यापन के दौरान प्रगणक को यह आईडी उपलब्ध करानी होगी। एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर सत्यापन भी करेंगे। पांच से नौ जनवरी तक पुनरीक्षण का चरण चलेगा। इधर स्वगणना के प्रति अभी लोगों में अपेक्षित रुचि नहीं दिख रही है। 16 नवंबर से शुरू हुई स्वगणना के पहले और दूसरे दिन सर्वर व्यस्त होने से लोगों को मशक्कत करनी पड़ी। सर्वर की समस्या के साथ विवरण अपलोड करने में कठिनाई हुई। इसमें 50 से 60 मिनट तक का समय लगा। हालांकि प्रशासन विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को लिंक भेजकर प्रक्रिया पूरी करने के लिए प्रेरित कर रहा है।
विज्ञापन

तकनीकी समस्याएं और समाधान
स्वगणना के पहले और दूसरे दिन नेटवर्क और लोकेशन से परेशानी हुई। सर्वर की समस्या के चलते कई बार डाटा अपलोड नहीं हो सका। मोबाइल नंबर के आधार पर लोकेशन ट्रेस करने में भी दिक्कतें आईं। एडीएम वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार ने बताया कि शुरुआत में तकनीकी समस्या थी। हालांकि बाद में प्रक्रिया सुचारु हो गई है। जिला प्रशासन लोगों को इसके बारे में जागरूक कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाति का विकल्प और लोगों के अनुभव
इस बार स्वगणना में पहली बार जाति का विकल्प शामिल किया गया है। इसमें सामान्य, ओबीसी, एससीएसटी के विकल्प मौजूद हैं। स्वगणना करने वाले अंकुर पांडे ने बताया कि कहीं नेटवर्क समस्या आ रही है तो कहीं लोकेशन में अटक रहे हैं। पूरा विवरण भरने में एक घंटा का समय लग गया। वहीं ज्ञानेंद्र अवस्थी कहते हैं कि पहले से दर्ज मोबाइल नंबर से आसानी से लोकेशन ट्रेस हो रही है, जबकि दूसरे नंबर से प्रयास करने में परेशानी आ रही है। विवरण भरने में 50 मिनट से अधिक समय लग गया।

कभी ओटीपी तो कभी सर्वर ने रोकी राह
हमीरपुर। स्वगणना में तीसरे दिन बुधवार को लोगों को तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कभी वेबसाइट नहीं खुली तो कभी ओटीपी नहीं आया। इसके चलते लोगों को ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने में परेशानी हुई। स्वगणना के लिए 30 नवंबर तक का समय निर्धारित किया गया है। इस दौरान लोग निर्धारित पोर्टल पर अपने परिवार और आवास से संबंधित विवरण स्वयं दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर मकानों और परिवारों की जानकारी जुटाएंगे। (संवाद)


दो दिनों में 1,768 लोगों ने की ऑनलाइन स्वगणना
हमीरपुर। बीते दो दिनों में जिलेभर के 1768 लोगों ने ऑनलाइन पोर्टल के जरिये स्वगणना पूरी की है। साथ ही सरकारी विभागों के कर्मचारियों की स्वगणना करने के लिए 15 दिन की कार्ययोजना तैयार की गई है, उसमें विभाग वार तारीखें दी गईं हैं। एडीएम एफआर राकेश कुमार ने बताया कि स्वगणना करने के दौरान पहले दिन लोगों को कुछ दिक्कत महसूस हुई थी। बुधवार दोपहर तक जिलेभर में 1768 लोगों ने ऑनलाइन स्वगणना की प्रक्रिया पूरी कर ली है। सभी विभागों के अधिकारियों को स्वगणना की प्रक्रिया कराने के निर्देश दिए गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed