फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   house demolish due to rain in jhalan

झलाण में स्लेटपोश मकान जमींदोज

Tue, 25 Jan 2022 12:33 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
house demolish due to rain in jhalan
झलाण में बारिश के कारण गिर मकान। - फोटो : Hamirpur-HP
नादौन। उपमंडल की ग्राम पंचायत झलाण में लगातार हो रही बारिश के कारण एक मकान ध्वस्त हो गया। पंचायत उपप्रधान अश्वनी कुमार ने बताया कि बीपीएल से संबंधित वार्ड नंबर दो निवासी राकेश कुमार का परिवार दैनिक कार्य में व्यस्त था तो अचानक जोरदार आवाज आई। उन्होंने देखा तो उनके स्लेटपोश मकान के दो कमरे और बरामद पूरी तरह ध्वस्त हो गए।
विज्ञापन

इसके अलावा घर में रखा सामान भी मलबे के नीचे दब गया है। उपप्रधान अश्वनी कुमार ने बताया कि गरीब परिवार को गांव के जंजघर में रहने की व्यवस्था की गई है। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन और सरकार से गुहार लगाई कि इस गरीब परिवार की सहायता की जाए। इस संबंध में नायब तहसीलदार शशि प्रभाकर ने बताया कि हल्का पटवारी को नुकसान का जायजा लेकर शीघ्र रिपोर्ट भेजने के आदेश दे दिए गए हैं ताकि परिवार की शीघ्र आर्थिक मदद की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed