फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   house caught fire, young man died

घर में लगी आग, युवक की मौत

Tue, 12 Apr 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 12 Apr 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
house caught fire, young man died
झलोखर गांव में आग से जला मकान। - फोटो : अमर उजाला

क्षेत्र के  झलोखर गांव में एक घर में चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। इसमें खाना बना रहे युवक की जलकर मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि युवक मिर्गी का रोगी था।  

विज्ञापन


कुरारा विकासखंड के झलोखर गांव निवासी मुन्नीलाल बसोर परिवार के साथ मंगलवार सुबह फसल की कटाई करने खेतों में गया था। वह बीमार पुत्र महेश (35) को घर में अकेले छोड़ गया। उसने बताया कि उसका लड़का सुबह करीब आठ बजे चूल्हे पर रोटी सेंक रहा था। तभी चूल्हे से निकली चिंगारी ने कच्चे मकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग फैल गई। आग की लपटों में घिरा महेश घर के बाहर नहीं निकल सका।
विज्ञापन


आग से जलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। इस बीच दमकल कर्मी पहुंचे लेकिन तब तक सब राख हो चुका था। मुन्नीलाल ने रोते हुए बताया कि उसका इकलौता पुत्र दुनिया से चला गया। परिवार के पास खाने तक को नहीं बचा है। कुरारा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed