{"_id":"570d3e6c4f1c1b0a0f4a6afd","slug":"house-caught-fire-young-man-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में लगी आग, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में लगी आग, युवक की मौत
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Tue, 12 Apr 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
झलोखर गांव में आग से जला मकान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के झलोखर गांव में एक घर में चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। इसमें खाना बना रहे युवक की जलकर मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि युवक मिर्गी का रोगी था।
विज्ञापन
कुरारा विकासखंड के झलोखर गांव निवासी मुन्नीलाल बसोर परिवार के साथ मंगलवार सुबह फसल की कटाई करने खेतों में गया था। वह बीमार पुत्र महेश (35) को घर में अकेले छोड़ गया। उसने बताया कि उसका लड़का सुबह करीब आठ बजे चूल्हे पर रोटी सेंक रहा था। तभी चूल्हे से निकली चिंगारी ने कच्चे मकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग फैल गई। आग की लपटों में घिरा महेश घर के बाहर नहीं निकल सका।
विज्ञापन
आग से जलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। इस बीच दमकल कर्मी पहुंचे लेकिन तब तक सब राख हो चुका था। मुन्नीलाल ने रोते हुए बताया कि उसका इकलौता पुत्र दुनिया से चला गया। परिवार के पास खाने तक को नहीं बचा है। कुरारा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं।
विज्ञापन