{"_id":"6954260a47dbddb52a0a1aae","slug":"hotels-are-being-decorated-to-welcome-the-new-year-and-flower-arrangements-are-being-prepared-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-134237-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: नए साल के स्वागत को सज रहे होटल, तैयार हो रहे गुलदस्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: नए साल के स्वागत को सज रहे होटल, तैयार हो रहे गुलदस्ता
Wed, 31 Dec 2025 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Wed, 31 Dec 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। वर्ष 2025 की अलविदा पार्टी और नए साल के स्वागत की पार्टी को लेकर शहर के होटल व रेस्टोरेंट सजधज कर तैयार हो रहे है। सेल्फी प्वाइंट बनाकर ग्राहकों को लुभाने की तैयारी है। दूसरी तरफ फूल बेचने वालों ने भी स्थानीय लोगों की पसंद के मुताबिक फूलों की कई वैरायटी मंगाई है। गिफ्ट से लेकर केक, चॉकलेट का बाजार सज गया है।
मंगलवार को शहर के होटल व रेस्टोरेंट में न्यू इयर पार्टी की तैयारियां देखने को मिली। वी-मार्ट के ऊपर कान्हा धाम होटल के मैनेजर योगेश्वर द्विवेदी ने बताया कि यूं तो होटल रोज ही सजा रहता है लेकिन नए वर्ष पर कुछ खास तैयारी की है। देर शाम तक पूरी तरह सजकर तैयार हो जाएगा। 50 अतिरिक्त सीट प्लान किया है। दोनों हॉल के साथ गार्डन में सर्दी का बचाव करते हुए तैयारी की है। सेल्फी प्वाइंट को खास सजाया गया है। फूलों का डेकोरेशन 31 दिसंबर की शाम और एक जनवरी को सुबह किया जाएगा। प्लास्टिक फ्लावर पॉट भी लगाए है। पेटू अड्डा हमीरपुर जंक्शन के सुधांशु गोयल ने बताया कि न्यू ईयर की डेकोरेशन कराई जा रही है। केक की कई वैरायटी मंगाई है जो नए वर्ष को मनाने वालों को पसंद आएंगी।
वैलून, फ्लावर, लाइटिंग के माध्यम से डेकोरेशन की जा रही है। बीते वर्ष को देखते हुए 50 अतिरिक्त सीटें बढ़ाई है। वैभव फ्लावर के अंकित सैनी ने बताया कि नए वर्ष में एक दूसरे को शुभकामनाएं देने में ग्रीटिंग का चलन कम होने से फूलों की मांग अधिक रहती है। इस साल गुलदस्ता बनाने के लिए विभिन्न रंगों के गुलाब, अमेरिकन रोज, ग्लाइड, जलवेर से लेकर फूलों की कई वैरायटी का आर्डर पहले से ही लगा है। तीन क्विंटल अतिरिक्त मंगाए है।
विज्ञापन
शहर में 15 क्विंटल फूलों का होगा बाजार
शहर में अलविदा 2025 और स्वागतम 2026 पर फूलों का बाजार सजा हुआ है। फूल विक्रेताओं की माने तो इस साल फूलों का कारोबार अधिक होने का अनुमान है। किसी ने तीन तो किसी ने पांच क्विंटल फूलों का अतिरिक्त आर्डर दिया हुआ है। सिंगल डंडी वाले फूलों की कीमत 10 रुपये से शुरू होगी। बुके 150 रुपये से 1000 रुपये तक का बनाया जाएगा।