फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hightane line breaks fall into sugarcane crop

हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गन्ने की फसल में गिरा

Sun, 29 Oct 2017 10:56 PM IST
अमर उजाला/हमीरपुर
अमर उजाला/हमीरपुर Updated Sun, 29 Oct 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
Hightane line breaks fall into sugarcane crop
आग लगने से खेत में खड़ा जला गन्ना - फोटो : amar ujala
 खेतों के ऊपर से गुजरी एचटी लाइन का तार टूटकर गन्ने की फसल पर गिर गया। जिससे एक किसान के पांच बीघा खेत में खड़ी गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची।
विज्ञापन



कोतवाली के अमगांव निवासी किसान जागेश्वर लोधी का गांव के पास खेत है। जागेश्वर ने करीब 10 बीघे के खेत में गन्ना की फसल बोई थी। रविवार की दोपहर करीब 2 बजे खेत के बीच से गुजरी गोहांड फीडर की हाईटेंशन लाइन का एक तार टूट कर खेत पर गिर गया। जिससे गन्ने के खेत में आग लग गई।
विज्ञापन


आग लगी देख सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण मदद के लिए आगे आए। ग्रामीणों के अथक प्रयास से करीब पांच बीघा का गन्ना जलने से बच गया। जागेश्वर ने बताया कि आग से करीब दो लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं ग्रामीणों का कहना था कि हाईटेंशन लाइन के तार इतने जर्जर हो गए कि आए दिन टूटते रहते हैं। पावर कारपोरेशन द्वारा तार न बदलने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed