{"_id":"6ace75972ed02e5a310b4c39","slug":"high-school-and-intermediate-model-papers-uploaded-to-the-website-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-146317-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: हाईस्कूल-इंटर के मॉडल पेपर वेबसाइट पर अपलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: हाईस्कूल-इंटर के मॉडल पेपर वेबसाइट पर अपलोड
विज्ञापन
हमीरपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर मॉडल पेपर अपलोड कर दिए हैं। इससे छात्र-छात्राओं को प्रश्नपत्र के प्रारूप, अंकों के विभाजन और प्रश्नों की संरचना को समझने में आसानी होगी जिससे उनकी परीक्षा की तैयारी और बेहतर हो सकेगी।
जिले में संचालित लगभग 160 माध्यमिक विद्यालयों में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के करीब 29 हजार विद्यार्थी इस वर्ष परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा की तैयारी के तरीके में आए बदलाव के साथ, विद्यार्थी अब केवल किताबों पर निर्भर न रहकर पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों और नए मॉडल पेपरों का गहनता से अध्ययन कर रहे हैं। इससे उन्हें यह समझने में मदद मिल रही है कि किस प्रकार के प्रश्न पूछे जा सकते हैं और परीक्षा की तैयारी किस स्तर की होनी चाहिए। मॉडल पेपर उपलब्ध होने के बाद, शिक्षक कक्षाओं में इनका विश्लेषण कर छात्रों को परीक्षा की तैयारी करा रहे हैं।
यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र और नागरिक शास्त्र जैसे विषयों के मॉडल पेपर अपलोड किए गए हैं, ताकि छात्रों को परीक्षा की तैयारी करने में कोई परेशानी न हो। डीआईओएस महेश कुमार गुप्ता ने सभी प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर छात्रों को मॉडल पेपर की जानकारी देने के निर्देश दिए हैं।