{"_id":"6aa19e9df4ca2e34b70b40f3","slug":"held-a-villager-hostage-and-subjected-him-to-inhumane-torture-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-144824-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: ग्रामीण को बंधक बनाकर दी अमानवीय यातनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: ग्रामीण को बंधक बनाकर दी अमानवीय यातनाएं
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। चबूतरे के विवाद में पुलिस से शिकायत करने पर नाराज दबंगों ने ग्रामीण को अगवा कर लिया। मंगलवार रात उसे बंधक बनाकर रात भर अमानवीय यातनाएं दीं। बुधवार सुबह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंचा।
कोतवाली क्षेत्र के औंता गांव निवासी दाताराम राजपूत ने बताया कि बताया कि मंगलवार रात आठ बजे गांव में किराना की दुकान से घर जा रहे थे। रास्ते में गांव के तीन परिचित व छह अज्ञात व्यक्ति असलहा लेकर आए और उन्हें बाइक से अगवा कर जंगल में ले गए। वहां उनके साथ मारपीट की।
आरोप है कि एक व्यक्ति साथियों की मदद से उन्हें कस्बा के पठानपुरा मोहल्ला स्थित अपने आवास पर लाया जहां बंधक बनाकर उन्हें निर्वस्त्र कर पेट्रोल डालकर प्रताड़ित करते रहे। जबरन उनके मुंह में शराब डाली और मौका मिलने पर काट कर जमीन में दफना देने की धमकी दी। दबंगों ने मोबाइल फोन भी छीन लिया। रात भर प्रताड़ित कर गांव से पलायन करने को मजबूर करते रहे।
विज्ञापन
दाताराम के अनुसार 30 अगस्त को चबूतरे को लेकर विवाद होने पर बहू ने थाने में शिकायत की थी जिससे दबंग खुन्नस खाए थे। पुलिस के कार्रवाई न करने से उनके हौसले बुलंद हो गए और घटना को अंजाम दिया। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि किसी ने थाने में शिकायती पत्र नहीं दिया है। मामले की जानकारी कर कार्रवाई करेंगे।