फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Heavy rains after humid, water entered shops

उमस के बाद हुई झमाझम बारिश, दुकानों में घुसा पानी

Fri, 26 Jun 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Heavy rains after humid, water entered shops
राठ के पड़ाव चौराहे में सड़क पर भरे पानी से गुजरते लोग - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। जिले के कई स्थानों पर शुक्रवार शाम झमाझम बारिश हुई। वहीं कुछ स्थानों पर फुहारें पड़ी। इससे मौसम खुशगवार हो गया। बिजली की आंखमिचौनी के बीच उमस से परेशान लोगों को गर्मी से राहत मिली। शहर में बारिश होने से कई स्थानों पर जलभराव की स्थित पैदा हो गई।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी राठ के अनुसार, शुक्रवार को दिन भर उमस के बाद शाम को झमाझम बारिश हुई। करीब एक घंटे तक चली जोरदार बारिश से नाले उफना गए। पड़ाव चौराहा, रामलीला मैदान, आंबेडकर चौराहा आदि की सड़कों पर तालाब का नजारा देखने को मिला। सड़कों पर भरा पानी उफनाते हुए कई दुकानों में जा घुसा। दुकानदार अंदर घुसे पानी से सामान सुरक्षित करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

कस्बे में चारों ओर बने नालों में जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने पर बरसात में सड़कें तालाब बन जातीं हैं। वहीं कुछ स्थानों पर बारिश के साथ ही हल्की ओलावृष्टि होने की सूचनाएं मिलीं हैं। देर शाम तक हो रही झमाझम बारिश व तेज हवाओं से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सागर तालाब से सीएचसी को जाने वाले रास्ते में शिव मंदिर के पास लगा नीम का पेड़ जोरदार आंधी व बारिश सहन नहीं कर पाया। धराशायी पेड़ सड़क पर गिरने से रास्ता जाम हो गया। लोगों को सीएचसी के लिए आंबेडकर चौराहा होकर जाना पड़ा।

संवाद न्यूज एजेंसी मौदहा के अनुसार, किसानों की खेती के लिए यह बारिश वरदान साबित हो रही है। क्षेत्र में खरीफ की फसल की बुवाई का समय अनुभवी किसानों के अनुसार जुलाई का प्रथम सप्ताह माना जाता है। इससे पूर्व भी कुछ बारिश हुई लेकिन शुक्रवार की बारिश कुछ अलग ही थी जो खेती की जुताई के लिए अच्छी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed