हार्टअटैक से किसान की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरारा (हमीरपुर)। क्षेत्र के गांव देवीगंज के राजा का डेरा गांव निवासी किसान को खरीफ की बोई फसल न जमने पर गहरा आघात लगा। हार्टअटैक पड़ने से उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। देवीगंज के मजरा राजा का डेरा निवासी सिद्धा पुत्र दौली मंगलवार को सुबह अपने खेत देखने गए थे लेकिन खेत में बोई उरद व अरहर की फसल न जमने से वह उदास हो गए। घर लौटने पर अचानक उनके सीने में तेज दर्द हुआ और थोड़ी देर में उनकी हार्टअटैक पड़ने से मौत हो गई। उनके पुत्र राजेंद्र कुमार ने बताया कि उसके पिता के पास चार बीघा पट्टे में मिली जमीन थी जिस पर वह खेती करके अपने परिवार का पेट पालते थे। उन्होंने इस जमीन में उरद व अरहर की फसल बोई थी। मंगलवार को वह सुबह खेत देखने गए थे लेकिन फसल का बीज न जमने के कारण वह उदास हो गए और घर वापस आ गए। घर में अचानक उनके सीने में तेज दर्द हुआ और उनको हार्टअटैक पड़ा। जब तक वह उन्हें इलाज के लिए ले जाने की तैयारी करते उनकी मौत हो गई। उनके पिता ने साहूकारों से करीब 20-25 हजार रुपये कर्ज भी ले रखा था। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।